{"_id":"6360e575145c6940bb2861bb","slug":"karnataka-tumakuru-dy-sp-p-srinivas-slapped-victims-of-psi-recruitment-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: नौकरी मांगने पहुंचे अभ्यर्थी को डिप्टी एसपी ने मारा थप्पड़, विपक्ष ने सरकार को घेरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: नौकरी मांगने पहुंचे अभ्यर्थी को डिप्टी एसपी ने मारा थप्पड़, विपक्ष ने सरकार को घेरा
Tue, 01 Nov 2022 02:53 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 01 Nov 2022 02:53 PM IST
सार
घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें अभ्यर्थी व पुलिस आमने-सामने है। इसी बीच डिप्टी एसपी श्रीनिवास एक अभ्यर्थी को थप्पड़ मार देते हैं और उसे वहां से भगा देते हैं।
विज्ञापन
डिप्टी एसपी ने अभ्यर्थी को मारा थप्पड़
- फोटो : ANI
विस्तार
कर्नाटक के मंत्री वी सोमन्ना द्वारा एक महिला को थप्पड़ मारने का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि इसी तरह का एक नया विवाद सामने आ गया है। दरअसल, मंगलवार को पुलिस भर्ती घोटाले के पीड़ित गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान तुमकुरू के डिप्टी एसपी पी. श्रीनिवास ने एक अभ्यर्थी को थप्पड़ मारकर भगा दिया। इसके बाद से अभ्यर्थियों में रोष है।
विज्ञापन
घटना का सामने आया वीडियो
इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि अभ्यर्थीं व पुलिस आमने-सामने है। दोनों के बीच कुछ बहस हो रही है। इसी बीच डिप्टी एसपी पी. श्रीनिवास एक अभ्यर्थी को थप्पड़ मार देते हैं और उसे वहां से भगा देते हैं।
विज्ञापन
#WATCH | Karnataka: Tumakuru Dy SP P Srinivas slapped & sent away victims of the PSI (police sub-inspector) recruitment scam, today. Victims had come to speak with the State Home Minister Araga Jnanendra about the difficulties they faced due to the scam. pic.twitter.com/UfmGzARilv
— ANI (@ANI) November 1, 2022
विज्ञापन
विपक्ष ने सरकार को घेरा
वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष ने सरकार पर हमला बोला है। कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने सरकार को अमानवीय बताया है। उन्होंने कहा, यह सरकार हमेशा ऐसा ही करती है। एक सप्ताह पहले मंत्री वी सोमन्ना ने महिला को थप्पड़ मारा था और अब यह घटना सामने आई है।