Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka 'There is no rift in the BJP-JDS alliance', said Kumaraswamy amid speculations of differences News I

Karnataka: 'भाजपा-जेडीएस गठबंधन में कोई दरार नहीं', मतभेद की अटकलों के बीच बोले केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

Tue, 08 Apr 2025 09:36 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 08 Apr 2025 09:36 PM IST
सार

कर्नाटक में भाजपा और जेडीएस गठबंधन में मतभेद की खबरों के बीच कर्टनाक के केंद्रीय मंत्री  एचडी कुमारस्वामी का बयान सामने आया है। उन्होंने मतभेद की खबरों को नकारते हुए कहा कि भाजपा और जेडीएस के गठबंधन में कोई दरार नहीं है। 

विज्ञापन
Karnataka 'There is no rift in the BJP-JDS alliance', said Kumaraswamy amid speculations of differences News I
केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक में भाजपा और जेडीएस के बीच गठबंधन में मतभेद की खबरों के बीच कर्नाटक के केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने मंगलवार को अपना रूख साफ कर दिया। उन्होंने मतभेद की खबरों को नकारते हुए कहा कि गठबंधन को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने स्वीकार किया कि दोनों दलों के नेताओं ने समन्वय समिति बनाने की जरूरत महसूस की है, लेकिन यह गठबंधन के लिए कोई खतरा नहीं है।

विज्ञापन


ये भी पढें:- Supreme Court: ताज ट्रेपेजियम जोन में वृक्ष गणना के लिए बजट पर फिर से विचार करे FRI, सुप्रीम आदेश का आदेश
विज्ञापन


गठबंधन सुरक्षित और मजबूत है- कुमारस्वामी

जेडीएस नेता कुमारस्वामी ने आगे कहा कि गठबंधन सुरक्षित और मजबूत है, हम केवल अपने-अपने संगठन को मजबूत करने पर ध्यान दे रहे हैं। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के जनआक्रोश यात्रा में जेडीएस का शामिल न होना कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा का अभियान था, जिसका उद्देश्य अपने संगठन को मजबूत करना था और उन्हें इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढें:- Gujarat: तेज गर्मी के कारण बेहोश हुए पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, समर्थकों ने अस्पताल में कराया भर्ती

विरोधी यात्रा से गठबंधन में खटपट की अटकलें

गौरतलब है कि इससे पहले, जेडीएस के नेता सी बी सुरेश बाबू और निखिल कुमारस्वामी ने भाजपा द्वारा अपनी विरोधी यात्रा में जेडीएस को शामिल नहीं करने पर निराशा जताई थी और समन्वय समिति बनाने की मांग की थी। कर्नाटक में भाजपा और जेडीएस ने 2023 में गठबंधन किया और 2024 के लोकसभा चुनाव में संयुक्त रूप से भाग लेने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed