फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka stops land acquisition for aerospace park andhra pradesh jab

Karnataka: 'हमारे पास बेहतर उपाय है', कर्नाटक ने रद्द किया भूमि अधिग्रहण तो आंध्र प्रदेश सरकार ने कसा तंज

Wed, 16 Jul 2025 09:36 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 16 Jul 2025 09:36 AM IST
सार

कर्नाटक सरकार ने किसानों और अन्य संगठनों के 1200 दिन चले भारी विरोध प्रदर्शन के बाद बंगलूरू के नजदीक देवनहल्ली तालुक में 1777 एकड़ जमीन के अधिग्रहण का फैसला वापस ले लिया।

विज्ञापन
karnataka stops land acquisition for aerospace park andhra pradesh jab
सीएम सिद्धारमैया और नारा लोकेश - फोटो : एएनआई/एक्स

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एयरोस्पेस पार्क के लिए बंगलूरू के नजदीक देवनहल्ली इलाके में भूमि अधिग्रहण का काम रोक दिया है। दरअसल किसान और सामाजिक संगठन भूमि अधिग्रहण के खिलाफ कई महीनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। अब इसे लेकर आंध्र प्रदेश सरकार के मंत्री और सीएम चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश ने तीखा तंज कसा है और एयरोस्पेस उद्योग से अपील की है कि वे आंध्र प्रदेश में निवेश करें। 
विज्ञापन


नारा लोकेश ने की आंध्र प्रदेश में निवेश की पेशकश
जैसे ही कर्नाटक सरकार ने भूमि अधिग्रहण रोकने का आदेश जारी किया। वैसे ही आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर एयरोस्पेस उद्योग से जुड़े लोगों को आंध्र प्रदेश में निवेश करने की पेशकश कर दी। नारा लोकेश ने लिखा कि 'प्रिय एयरोस्पेस उद्योग, इसके बारे में सुनकर दुख हुआ, लेकिन मेरे पास आपके लिए एक बेहतर उपाय है। आप आंध्र प्रदेश में निवेश क्यों नहीं करते? हमारी एयरोस्पेस नीति काफी लुभावनी है और हम बेहतर इनसेंटिव दे सकते हैं। साथ ही हमारे पास 8000 एकड़ तैयार जमीन है, वो भी बंगलूरू के बिल्कुल बाहर। मुझे उम्मीद है कि आप जल्द ही बातचीत की मेज पर दिखेंगे।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Rain Alert: पहाड़ से मैदान तक पानी ही पानी; राजस्थान सहित मध्य और पूर्वी भारत में दो-तीन दिन बारिश का अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक सरकार को विरोध के चलते रोकना पड़ा भूमि अधिग्रहण का काम
गौरतलब है कि कर्नाटक सरकार ने किसानों और अन्य संगठनों के 1200 दिन चले भारी विरोध प्रदर्शन के बाद बंगलूरू के नजदीक देवनहल्ली तालुक में 1777 एकड़ जमीन के अधिग्रहण का फैसला वापस ले लिया। सीएम सिद्धारमैया ने मंगलवार को इसका एलान किया और कहा कि सरकार ने पीछे हटने का फैसला किया है, लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि अगर किसान भूमि अधिग्रहण के लिए सहमति जताते हैं तो सरकार उनसे सही दाम पर जमीन खरीदने के लिए तैयार है। 

सीएम ने कहा कि 'यह जमीन बंगलूरू के पास है, जहां अच्छी खेती होती है और यह कई किसानों की आजीविका का साधन है। इसलिए हमने अधिग्रहण रद्द करने का फैसला किया है।' चूंकि यह जमीन हवाई अड्डे के पास हरित पट्टी में है, इसलिए किसानों ने सरकार से इसे अधिग्रहित न करने का आग्रह किया था और इस योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किए थे। हालांकि सीएम ने साफ किया कि यह छूट सिर्फ इस जमीन के लिए दी जा रही है और कहीं और ये छूट नहीं मिलेगी। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed