{"_id":"5cf99eebbdec2207897f3a42","slug":"karnataka-start-preparing-for-assembly-elections-cm-kumaraswamy-son-tells-jd-s-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक गठबंधन में अविश्वास, सीएम कुमारस्वामी के बेटे ने कहा- चुनाव के लिए रहें तैयार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक गठबंधन में अविश्वास, सीएम कुमारस्वामी के बेटे ने कहा- चुनाव के लिए रहें तैयार
Fri, 07 Jun 2019 04:46 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 07 Jun 2019 04:46 AM IST
विज्ञापन
एचडी कुमारस्वामी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस और जदएस के बीच अविश्वास की खाई बढ़ती जा रही है। मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है जिसमें वह पार्टी कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कह रहे हैं। उनका कहना है कि चुनाव किसी भी समय हो सकते हैं, अगले साल या दो या तीन साल बाद भी।
विज्ञापन
वीडियो के मुताबिक, वह पार्टी कार्यकर्ताओं से कह रहे हैं कि हमें अभी से तैयारी शुरू करने की जरूरत है। हम यह नहीं कह सकते हैं कि यह बाद में करेंगे। हमें अगले महीने से खुद को तैयार करना होगा। हमें नहीं पता कि चुनाव कम होंगे, अगले साल या दो या तीन साल बाद।
विज्ञापन
जदएस नेताओं को हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार को कोई खतरा नहीं है और उनके पिता अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। निखिल मांड्या लोकसभा चुनाव भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सुमनलता अंबरीश से हार चुके हैं।
विज्ञापन