{"_id":"64f4bc3cd52333f01807f503","slug":"karnataka-speculations-rife-as-two-bjp-leaders-meet-deputy-cm-shivakumar-updates-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Operation Hasta: किच्चा सुदीप की पार्टी में डीके शिवकुमार से मिले दो भाजपा नेता; अटकलों का बाजार गर्म","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Operation Hasta: किच्चा सुदीप की पार्टी में डीके शिवकुमार से मिले दो भाजपा नेता; अटकलों का बाजार गर्म
Sun, 03 Sep 2023 10:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 03 Sep 2023 10:32 PM IST
सार
पाटिल और नाइक ने कहा कि पांच सितारा होटल में शिवकुमार से उनकी मुलाकात महज एक संयोग थी। यह पूरी तरह से अप्रत्याशित थी।
विज्ञापन
डीके शिवकुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में भाजपा नेताओं को कांग्रेस में शामिल करने के लिए 'ऑपरेशन हस्त' शुरू होने की अटकलें तेज हो गई हैं। इस बीच भाजपा नेता और पूर्व मंत्री बीसी पाटिल व पूर्व विधायक नरसिम्हा नाइक एक अभिनेता के जन्मदिन की पार्टी में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से मुलाकात की। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, यह पार्टी जानेमाने कन्नड़ फिल्म अभिनेता सुदीप संजीव यानी किच्चा सुदीप ने दी थी। हालांकि, दोनों ही भाजपा नेताओं ने इन अटकलों को फर्जी करार दिया है।
विज्ञापन
जानिए क्या है 'ऑपरेशन हस्त'
'ऑपरेशन हस्त' को विपक्षी दलों के नेताओं को कांग्रेस में शामिल करने के प्रयास के तौर पर देखा जाता है। इसका मुख्य फोकस विपक्ष में सबसे बड़ी पार्टी भाजपा पर है। 'ऑपरेशन हस्त' को 'ऑपरेशन पाम' भी कहा जाता है, जिसमें हथेली का जिक्र है, जो कांग्रेस का पार्टी का चिन्ह है। इसे भाजपा के 'ऑपरेशन लोटस' के खिलाफ इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने क्या कहा?
पाटिल और नाइक ने कहा कि पांच सितारा होटल में शिवकुमार से उनकी मुलाकात महज एक संयोग थी। यह पूरी तरह से अप्रत्याशित थी। पाटिल ने कहा कि यह एक अप्रत्याशित बैठक थी। मुझे उम्मीद नहीं थी कि शिवकुमार वहां आएंगे। नाइक ने भी स्पष्ट किया कि उनकी भाजपा छोड़ने और कांग्रेस में शामिल होने की कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन
भाजपा में असंतोष की बात स्वीकारी
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन कराने का कोई सवाल ही नहीं है, क्योंकि मैं न तो कैंसर से पीड़ित हूं और न ही ट्यूमर से। साथ ही मुझे कोई बीमारी नहीं है। किसी डॉक्टर के पास जाने की कोई स्थिति नहीं है। हालांकि, नाइक ने स्वीकार किया कि भाजपा में असंतोष है और उन्होंने हाल ही में पार्टी की बैठक में इसे उठाया था।