फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Senior IPS officer P Ravindranath resigned from his service says got reward for taken legal action against people involved in fake caste certificate issue

कर्नाटक: बार-बार तबादलों से परेशान सीनियर आईपीएस ने दिया इस्तीफा, बोले- मिला कार्रवाई करने का इनाम

Wed, 11 May 2022 07:46 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: कुमार संभव Updated Wed, 11 May 2022 07:46 AM IST
सार

 उन्होंने अपने त्याग पत्र में लिखा, 'बिना किसी वजह के बार-बार मेरा तबादला किया गया। यह सिर्फ मुझे परेशान करने का तरीका था।'

विज्ञापन
Karnataka Senior IPS officer P Ravindranath resigned from his service says got reward for taken legal action against people involved in fake caste certificate issue
आईपीएस पी रविंद्रनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक के सीनियर आईपीएस पी. रविंद्रनाथ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने त्याग पत्र में इस्तीफे की वजह बार-बार हो रहे तबादले को बताया। साथ ही, कहा कि उन्हें फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की वजह से परेशान किया गया। सीनियर आईपीएस का इस तरह इस्तीफा देना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक के सीनियर आईपीएस पी रविंद्रनाथ का तबादला बार-बार किया जा रहा था। इससे परेशान होकर उन्होंने मंगलवार (10 मई) को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने त्याग पत्र में लिखा, 'बिना किसी वजह के बार-बार मेरा तबादला किया गया। यह सिर्फ मुझे परेशान करने का तरीका था, क्योंकि मैंने फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी। मुझे इसका ही इनाम दिया गया।'

विज्ञापन

 


इस्तीफा समाधान नहीं, दबाव की शिकायत करना थी : गृह मंत्री ज्ञानेंद्र
आईपीएम अधिकारी रविंद्रनाथ के इस्तीफे पर कर्नाटक के गृह मंत्री अरगा ज्ञानेंद्र ने कहा कि यदि कोई अधिकारी किसी दबाव में था तो उसे जांच के लिए किसी उच्च अधिकारी को शिकायत अवश्य दी होगी। इस्तीफा समाधान नहीं है, मुझे उनके इस्तीफे के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। 

हर सरकार के दौरान होते हैं इस्तीफे : मंत्री हेब्बार
इसी तरह, कर्नाटक के मंत्री शिवराम हेब्बार ने कहा कि इस तरह के इस्तीफे हर सरकार के कार्यकाल में आते हैं, अकेले भाजपा सरकार के दौरान इस्तीफे हुए, ऐसा नहीं है। रविंद्रनाथ का कहना है कि वे दबाव में इस्तीफा दे रहे हैं, लेकिन कभी-कभी कुछ अलग आंतरिक मामले होते हैं। मुझे नहीं पता कि उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया? 


कांग्रेस-भाजपा के बीच अंदरूनी समझ : कुमार स्वामी
पूर्व सीएम व जेडीएस के नेता कुमार स्वामी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और भाजपा दोनों के बीच अंदरूनी समझ है। वे इस सरकार को अवैध रूप से चला रहे हैं। इसलिए मैंने इस सरकार से अनुरोध किया कि वह आईपीएस रविंद्रनाथ का  इस्तीफा स्वीकार न करें बल्कि उन्हें खुली छूट दे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed