फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka seer Siddeshwara Swamiji dies at 81 pm modi condolences on demise hails his service to society

Siddeshwara Swamiji: कर्नाटक के प्रसिद्ध संत सिद्धेश्वर स्वामीजी का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

Tue, 03 Jan 2023 01:49 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 03 Jan 2023 01:49 AM IST
सार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ज्ञानयोगाश्रम के प्रसिद्ध संत सिद्धेश्वर स्वामीजी ने निधन पर शोक जताया है। कर्नाटक सरकार ने एक बयान में कहा कि सिद्धेश्वर स्वामीजी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। 

विज्ञापन
Karnataka seer Siddeshwara Swamiji dies at 81 pm modi condolences on demise hails his service to society
PM Modi with Siddeshwara Swamiji - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक के विजयपुर जिले में स्थित ज्ञानयोगाश्रम के प्रसिद्ध संत सिद्धेश्वर स्वामीजी का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने 81 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। विजयपुर के उपायुक्त विजय महंतेश दानमनवा ने बताया कि स्वामीजी ने सोमवार शाम आश्रम में अंतिम सांस ली।

विज्ञापन


वहीं, उनके निधन के जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में भक्त और अनुयायी ज्ञानयोगाश्रम परिसर में अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचे। इस दौरान कई लोग गमगीन दिखे। सिद्धेश्वर स्वामीजी के भक्त और अनुयायी कर्नाटक, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में भी फैले हुए हैं। कर्नाटक सरकार ने एक बयान में कहा कि सिद्धेश्वर स्वामीजी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। वहीं, विजयपुर जिला प्रशासन ने उनके सम्मान में मंगलवार (तीन जनवरी) को स्कूलो-कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों में अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन


शाम पांच बजे अंतिम संस्कार
आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सिद्धेश्वर स्वामीजी के पार्थिव देह को मंगलवार सुबह 4.30 बजे तक आम लोगों के अंतिम दर्शन के लिए आश्रम में रखा जाएगा, उसके बाद पार्थिव देह को सैनिक स्कूल परिसर में रखा जाएगा, जहां लोग अंतिम दर्शन कर सकेंगे। पार्थिव देह एक बार फिर आश्रम लाया जाएगा, जहां शाम पांच बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। आश्रम के अनुसार, संत का अंतिम संस्कार उनकी इच्छा के अनुसार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आश्रम के सूत्रों ने बताया कि संत ने सोमवार को तीसरे दिन भी भोजन करने से इनकार कर दिया था। सोमवार सुबह से संत की तबीयत बिगड़ने के बाद आश्रम के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई और लोग उनकी एक झलक पाने का इंतजार कर रहे थे। 

पीएम मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने स्वामीजी के निधन पर दुख व्यक्त किया। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, परमपूज्य श्री सिद्धेश्वर स्वामीजी को समाज की उत्कृष्ट सेवा के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने दूसरों की भलाई के लिए अथक परिश्रम किए। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके असंख्य भक्तों के साथ हैं। ओम शांति!


कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सिद्धेश्वर स्वामीजी के निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि विजयपुर के ज्ञानयोगश्रम के सिद्धेश्वर स्वामीजी के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। अपने प्रवचनों के माध्यम से मानव जाति के उद्धार के लिए उत्कृष्ट और अद्वितीय सेवा की। मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान उनके भक्तों को इस दुख को सहने की शक्ति दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed