फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka seer and his three accomplices have been arrested by police on food poisoning

मंदिर के ट्रस्टी को बाहर निकालने के लिए महंत ने मिलाया था प्रसाद में 15 बोतल कीटनाशक

Thu, 20 Dec 2018 02:03 PM IST
अनिल पांडेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, चामराजनगर
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, चामराजनगर Published by: अनिल पांडेय Updated Thu, 20 Dec 2018 02:03 PM IST
विज्ञापन
Karnataka seer and his three accomplices have been arrested by police on food poisoning
रोते-बिलखते लोग - फोटो : PTI

मंदिर के मुख्य ट्रस्टी को बाहर निकालने के लिए और फंड्स को अपने नियंत्रण में करने के लिए सिद्धपुरुष ने कोल्लेंगल के सुलिवादी गांव में स्थित किचगुथ मरम्मा मंदिर के भक्तों को जहर देने की भयानक साजिश रची। यह बात पुलिस ने बुधवार को बताईं। सिद्धपुरुष के आदेश पर उसकी प्रेमिका, प्रेमिका के पति और पास के मंदिर के पुजारी ने 14 दिसंबर को प्रसाद में जहर मिला दिया। जिसकी वजह से 15 भक्तों की मौत हो गई और 100 भक्त अस्पताल में भर्ती हो गए। 

विज्ञापन


सिद्धपुरुष का नाम इम्मादी महादेवा स्वामी है। उसे और उसके तीन साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जिसमें उन्हें मौत की सजा मिल सकती है। सिद्धपुरुष जोकि कोल्लेंगल तालुक के सालूर मठ में जूनियर था, उसने जांचकर्ताओं को गुमराह करने की कोशिश की। पुलिस को इस मामले को सुलझाने में मदद तब मिली जब एक कृषि अधिकारी सिद्धपुरुष की प्रेमिका अंबिका के घर घटना से आठ दिन पहले संदिग्ध मुलाकात करने के लिए  पहुंचा। 
विज्ञापन


अधिकारी जोकि अंबिका का रिश्तेदार है उसने पुलिस को बताया कि उसने उसे 500 मिलीलीटर के कीटनाशकों की दो बोतल दी थीं। अंबिका ने बताया कि उसे इसकी जरुरत अपने बाग में लगे पौधों के लिए थी। घटना के कुछ दिनों बाद जब अधिकारी को प्रसाद में जहर मिले होने की बात पता चली तो उसने अंबिका को बुलाया। उसने अधिकारी से कहा कि उसने ऐसा सिद्धपुरुष के आदेश पर किया। अंबिका और स्वामी एक ही गांव से हैं, दोनों एक-दूसरे के साथ विवाहेत्तर रिश्ते में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजीपी केवी शरत चंद्र ने एक प्रेस कांफ्रेस में बुधवार को कहा, 'किसने घटना को अंजाम दिया, हमारा ध्यान इस बात पर केंद्रीत था कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। हम इस बात को लेकर आश्वस्त थे कि यह एक गलत कार्य था।' बता दें कि मरम्मा मंदिर की आधारशिला रखे जाने के मौके पर प्रसाद बांटा गया था। पुलिस ने कहा कि प्रसाद खाने के बाद लोगों को उल्टी होने के साथ पेट में दर्द होने लगा। घटना के बाद आनन-फानन में लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed