{"_id":"629ad0ef43f60450545d48f0","slug":"karnataka-section-144-imposed-in-srirangapatna-after-vhp-call-of-srirangapatna-chalo","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: जामा मस्जिद में घुसकर पूजा करने का एलान, 'श्रीरंगपटना चलो' के आह्वान के बाद धारा 144 लागू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: जामा मस्जिद में घुसकर पूजा करने का एलान, 'श्रीरंगपटना चलो' के आह्वान के बाद धारा 144 लागू
Sat, 04 Jun 2022 09:24 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 04 Jun 2022 09:24 AM IST
सार
पुलिस ने बताया श्रीरंगपटना शहर में शनिवार को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक धारा 144 लागू रहेगी। विहिप की ओर से एलान के बाद मस्जिद रोड को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। आज मस्जिद में लोगों को जाने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन
पुलिस ने लगाए बैरिकेट्स
- फोटो : ANI
विस्तार
कर्नाटक में विश्व हिंदू परिषद की ओर से "श्रीरंगपटना चलो" के आह्वान के बाद शनिवार को शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। यहां विश्व हिंदू परिषद ने जामा मस्जिद में घुसकर पूजा करने का एलान किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया विहिप के एलान को देखते हुए शहर में सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक धारा 144 लागू रहेगी।
विज्ञापन
दरअसल, ज्ञानवापी मस्जिद विवाद की आग दूसरे राज्यों तक पहुंच गई है। कर्नाटक के श्रीरंगपटना में स्थित जामा मस्जिद को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विश्व हिंदू परिषद का दावा है कि यहां पहले मंदिर था, जिसे टीपू सुल्तान ने गिराकर मस्जिद बनाई थी। अब विहिप ने जामा मस्जिद में घुसकर पूजा करने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
विहिप के प्रदर्शन को लेकर श्रीरंगपटना शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एसपी यातिश ने बताया, 500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और चार चेक पोस्ट लगाए गए हैं। उन्होंने बताया शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पुलिस ने रूट मार्च भी निकाला। मांड्या एसपी ने बताया आज श्रीरंगपटना नगर पंचायत सीमा में किसी तरह की रैली या प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। हमने कस्बे और उसके आसपास पर्याप्त बंदोबस्त सुनिश्चित किया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
विज्ञापन
बंद की गई मस्जिद रोड
विहिप की ओर से एलान के बाद मस्जिद रोड को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। उपायुक्त अश्वथी एस ने बताया कि आज मस्जिद में लोगों को जाने की इजाजत नहीं है। साप्ताहिक बाजार को भी बंद कर दिया गया है। वहीं पांच किलोमीटर तक इलाके में शराब बिक्री पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
हिजाब पहनकर आने पर छात्रा निलंबित
कर्नाटक के उप्पिनंगडी में एक शासकीय कॉलेज में छात्रा को हिजाब पहनकर आने पर निलंबित कर दिया गया। प्राचार्य ने बताया छात्रा शुक्रवार को हिजाब पहनकर कॉलेज पहुंची थी। इसके बाद उसे वापस भेज दिया गया। उन्होंने बताया, छात्रा को छह दिनों के लिए निलंबित किया गया है।