{"_id":"6030fa3b8ebc3ee9620c4a67","slug":"karnataka-rt-pcr-negative-certificates-compalsary-for-those-coming-from-maharashtra-and-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक सतर्क: महाराष्ट्र-केरल से आने वालों को बगैर कोरोना निगेटिव रिपोर्ट के प्रवेश नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक सतर्क: महाराष्ट्र-केरल से आने वालों को बगैर कोरोना निगेटिव रिपोर्ट के प्रवेश नहीं
Sat, 20 Feb 2021 05:53 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 20 Feb 2021 05:53 PM IST
विज्ञापन
कोरोना जांच अनिवार्य
- फोटो : PTI
महाराष्ट्र व केरल में कोरोना के मामले पुन: तेजी से बढ़ने के बाद पड़ोसी राज्य कर्नाटक सतर्क हो गया है। कर्नाटक सरकार ने इन दोनों राज्यों से आने वालों के लिए कोरोना जांच अनिवार्य कर दी है। जिन लोगों की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट निगेटिव होगी, उन्हें कर्नाटक में आने दिया जाएगा।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका या ब्राजील स्ट्रेन का राज्य में कोई संक्रमित नहीं
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के. सुधाकर ने बताया कि राज्य में दक्षिण अफ्रीका या ब्राजील में मिले कोरोना के नए घातक स्ट्रेन से कोई संक्रमित नहीं है। हां, ब्रिटेन से बंगलूरू पहुंचे लोगों में मिले कोरोना के नए रूप से संक्रमित जरूर मिले थे। मंत्री ने बताया कि ब्रिटेन के स्ट्रेन से पीड़ित लोगों को भी हमने समाज में फैलने नहीं दिया।
विज्ञापन
डॉ. सुधाकर ने कहा कि चूंकि केरल में औसत रूप से रोज 4 से 5 हजार और महाराष्ट्र में 5 से 6 हजार कोरोना मरीज मिल रहे हैं। चूंकि कर्नाटक की सीमाएं इन राज्यों से लगी हुई हैं, इसलिए हमने आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य कर दी है। इसकी रिपोर्ट निगेटिव होने पर ही राज्य में प्रवेश दिया जाएगा। जिनकी रिपोर्ट निगेटिव नहीं होगी, उन्हें नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन
We have not found any South African strain or Brazilian strain (of #COVID19). All that we have found is the UK strain, only in those passengers who travelled from the UK to Bengaluru. We have not allowed it to spread in the society: Karnataka Health Minister Dr K Sudhakar https://t.co/oA9efczDKA
— ANI (@ANI) February 20, 2021