फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka reports first case of covid 19 positive of south africa variant

कर्नाटक में दक्षिण अफ्रीका वेरियंट का पहला कोरोना केस मिला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Thu, 11 Mar 2021 09:01 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Tanuja Yadav Updated Thu, 11 Mar 2021 09:01 AM IST
सार

  • कर्नाटक में दक्षिण अफ्रीका वेरिएंट के कोरोना का पहला मामला मिला
  • यूनाइटेड किंगडम से वापस लौटे यात्रियों में 64 लोगों में संक्रमण मिला
  • राज्य में अब तक कोविड-19 से 12,000 से ज्यादा लोगों की मौत

विज्ञापन
karnataka reports first case of covid 19 positive of south africa variant
कर्नाटक में दक्षिण अफ्रीका वेरिएंट के कोरोना का पहला मामला मिला - फोटो : PTI

विस्तार

कर्नाटक में एक नए वेरिएंट का पहला मामला दर्ज किया गया है। यह वेरिएंट दक्षिण अफ्रीका का बताया जा रहा है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी। हाल ही में यूनाइटेड किंगडम से वापस लौटे 64 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। यह आंकड़ा दस मार्च तक का है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि आरटी-पीसीआर टेस्ट में इन 64 लोगों को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दस मार्च तक अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के किए टेस्ट के परिणामों के मुताबिक, एक शख्स में दक्षिण अफ्रीका के वेरिएंट वाला कोरोना संक्रमण पाया गया। 
विज्ञापन


बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 का एक म्यूटेशन पाया गया था, जिसके बारे में दिसंबर 2020 में जानकारी दी गई थी। इससे पहले सितंबर 2020 में यूके वेरिएंट वाला कोरोना संक्रमण दुनिया के सामने आया था। कर्नाटक में अब तक यूके स्ट्रेन वाले कोरोना वायरस से 29 मरीज पाए गए हैं। वहीं कोरोना के 760 नए मामले दर्ज किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक में कोरोना संक्रमण के कुल सक्रिय मामले 7,456 हैं और और दस मार्च की शाम तक राज्य में कोरोना के मामले 9,56,801 हो गए हैं। बचा दें कि अब तक राज्य में 12,379 मरीजों की मृत्यु हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed