फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: Probe revealed that HD Kumarswamy tapped phones of politicians and bureaucrats

कर्नाटक: जांच में खुलासा, कुमारस्वामी ने टेप करवाए थे नौकरशाहों और विधायकों के फोन

Sat, 17 Aug 2019 10:37 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 17 Aug 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन
Karnataka: Probe revealed that HD Kumarswamy tapped phones of politicians and bureaucrats
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

बंगलूरू के वर्तमान पुलिस आयुक्त भास्कर राव के फोन टैपिंग मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिससे की राज्य की राजनीति में एक बार फिर उथल-पुथल मच सकती है। दरअसल, राव की बातचीत को टेप करके मीडिया के एक धड़े के पास पहुंचाया गया जिसने उसे प्रसारित कर दिया।

विज्ञापन


अब पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि बहुत से राजनेताओं, नौकरशाहों और पत्रकारों के फोन को पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के कार्यकाल के दौरान टेप करवाया गया था। हालांकि वह इसमें किसी भी तरह शामिल होने की बात से इनकार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इसकी शुरुआत बंगलूरू के पुलिस आयुक्त पद के लिए कर्नाटक पुलिस में अधिकारियों के बीच एक आंतरिक लड़ाई के तौर पर हुई। क्लिप प्रसारित होने के कुछ दिनों बाद, सिद्धारमैया, पूर्व गृह मंत्री एमबी पाटिल, मल्लिकार्जुन खड़गे और भाजपा के पूर्व गृहमंत्री आर अशोक उन लोगों में शामिल थे जिन्होंने इस फोन टैपिंग के मामले में जांच की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने नवंबर 2018 के आसपास हुए कथित अवैध फोन टैपों के बारे में मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी है। इस दौरान कांग्रेस-जेडीएस (जनता दल सेक्युलर) गठबंधन के बागी विधायक सरकार को मंत्रीपद को लेकर धमकी दे रहे थे।

फोन टैपिंग का यह मामला तब सामने आया जब कर्नाटक के एक स्थानीय चैनल पर कथित रूप से कांग्रेस आलाकमान से जुड़े एक व्यक्ति के साथ राव की बातचीत सामने आई। राव को दो अगस्त को येदियुरप्पा ने पुलिस आयुक्त बनाया था। उन्होंने 26 जुलाई को पद की शपथ ली थी।

लीक बातचीत में 1990 बैच के एडीजी रैंक के आईपीएस अधिकारी राव कथित बिचौलिए फराज को बंगलूरू पुलिस आयुक्त पद के लिए एक कांग्रेसी नेता के जरिए पैरवी करने के लिए बोल रहे हैं। बातचीत में एक कनिष्ठ अधिकारी द्वारा सभी वरिष्ठों को हटाकर पुलिस आयुक्त बनने के प्रयासों का भी उल्लेख है।

बताया जा रहा है कि यह बातचीत जून 2019 से पहले की है जब कुमारस्वामी के नेतृत्व में कांग्रेस-जेडीएस सरकार सत्ता में थी और कर्नाटक के कुछ वरिष्ठ अधिकारी पुलिस आयुक्त के पद को हासिल करने की कोशिशें कर रहे थे। राव ने इस कथित लीक बातचीत पर कोई टिप्पणी नहीं की है।


हालांकि सूत्रों का कहना है कि उन्होंने राज्य के डीजीपी नीलमणि राजू से इस घटना की शिकायत की है। कुमारस्वामी ने फोन टैपिंग के मामले में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है। उनका कहना है कि इस तरह की खबरें झूठी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed