{"_id":"67ce912537413ded130e7597","slug":"karnataka-police-arrests-third-accused-in-hampi-case-from-chennai-tamilnadu-news-in-hindi-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: हम्पी केस में कर्नाटक पुलिस ने तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार, चेन्नई से दबोचा गया फरार आरोपी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: हम्पी केस में कर्नाटक पुलिस ने तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार, चेन्नई से दबोचा गया फरार आरोपी
Mon, 10 Mar 2025 12:43 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोप्पल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोप्पल
Published by: पवन पांडेय
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:43 PM IST
सार
Hampi Case: कर्नाटक के हम्पी में इस्राइली महिला नागरिक और एक अन्य महिला के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वारदात में शामिल तीसरे आरोपी को चेन्नई से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
राम अरसिद्दी, एसपी, कोप्पल
- फोटो : ANI
विस्तार
कर्नाटक पुलिस ने हम्पी में विदेशी महिला से दुष्कर्म मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आरोपी घटना के बाद से फरार था। उसकी पहचान सरनाबसवा के रूप में हुई है, जो बढ़ई का काम करता था। उसे गंगावती ग्रामीण पुलिस ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से गिरफ्तार किया और उसे कर्नाटक लाया गया है।
आज सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी- SP
मामले में कोप्पल एसपी राम अरसिद्दी ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो आरोपी को भी पुलिस हिरासत में लिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा, 'जैसा कि मैंने पहले बताया था, हमने इस घटना को बहुत गंभीरता से लिया है और हमने टीमें बनाई हैं... हमने घटनास्थल का दौरा भी किया। सूचना और कुछ तकनीकी मदद के आधार पर, हमने पहले दो लोगों को गिरफ्तार किया था। तीसरा व्यक्ति सरनाबसवा जो फरार था, उसे चेन्नई, तमिलनाडु से गिरफ्तार किया गया है। हम उसे यहां ले आए हैं। आज सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।
वारदात के बाद पुलिस ने इलाके में बढ़ाई गश्त
अधिकारी ने बताया कि घटना के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए हैं और इलाकों में गश्त बढ़ा दी है। उन्होंने कहा, 'गंभीरता से हमने इन इलाकों में गश्त बढ़ा दी है और इन इलाकों का निरीक्षण भी कर रहे हैं... अब बार-बार हम रात में भी सभी रिसॉर्ट की जांच कर रहे हैं... हम इसके लिए एनडीपीएस किट का भी इस्तेमाल कर रहे हैं और पिछले तीन महीनों में दस मामले दर्ज किए हैं। इसलिए, आने वाले दिनों में भी हम औचक निरीक्षण जारी रखेंगे, अगर कोई प्रतिबंधित सामान या कोई उल्लंघन मिला तो हम मामला दर्ज करेंगे।'
विज्ञापन
कन्नड़ और तेलुगु बोल रहे थे आरोपी- पीड़िता
कोप्पल पुलिस ने शनिवार को बताया कि छह मार्च की रात को कर्नाटक के विजयनगर जिले में हम्पी हेरिटेज साइट के पास तीन लोगों ने एक इस्राइली नागरिक समेत दो महिलाओं के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि उनके साथ मौजूद एक पुरुष पर्यटक बाद में मृत पाया गया। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि दो आरोपियों ने होमस्टे संचालक और इस्राइली पर्यटक पर हमला किया और उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि तीसरे ने पुरुष पर्यटकों को नहर में धकेल दिया। उसने यह भी बताया कि आरोपी कन्नड़ और तेलुगु बोलते थे और वह उन्हें पहचान सकती है।
उनकी शिकायत के आधार पर, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की संबंधित धाराओं के तहत गंगावती ग्रामीण पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है, जिसमें हत्या का प्रयास, डकैती और बलात्कार के आरोप शामिल हैं। कोप्पल के पुलिस अधीक्षक राम अरसिद्दी ने कहा कि मामले के सिलसिले में गंगावती में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन