फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Police arrested hotel management graduate for shooting voyeuristic pictures videos of women

Karnataka: बंगलूरू में बिना इजाजत महिलाओं के फोटो-वीडियो ऑनलाइन साझा करना पड़ा भारी; हिरासत में लिया गया शख्स

Thu, 10 Jul 2025 04:46 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 10 Jul 2025 04:46 PM IST
सार

कर्नाटक पुलिस ने 26 वर्षीय होटल मैनेजमेंट स्नातक गुरदीप सिंह को महिलाओं की बिना सहमति के उनकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाने और उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Karnataka Police arrested hotel management graduate for shooting voyeuristic pictures videos of women
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंगलूरू में एक 26 साल के एक व्यक्ति को सोशल मीडिया अकाउंट पर महिलाओं की अश्लील तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सरकार ऐसे बर्ताव को बर्दाश्त नहीं करेगी। हम ऐसे किसी में कृत्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। आरोपी की पहचान गुरदीप सिंह के रूप में हुई है। वह बंगलूरू के केआर पुरम से होटल मैनेजमेंट में स्नातक है।

विज्ञापन


बनशंकरी पुलिस ने गिरफ्तार किया
एक छात्रा की शिकायत के बाद बनशंकरी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। छात्रा ने आरोप लगाया था कि उसका एक वीडियो गुरदीप सिंह के एक सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड किया गया था। वीडियो गलत तरीके से और सहमति के बिना रिकॉर्ड किया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद लड़की को काफी परेशानी उठानी पड़ी। उसके साथ अभद्र बर्ताव किया गया।
विज्ञापन


आरोपी फिलहाल बेरोजगार
पुलिस उपायुक्त लोकेश जगलासर ने बताया कि आरोपी फिलहाल बेरोजगार है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि उन्हें इससे गहरा दुख हुआ है। उन्होंने कहा, 'यह वह कर्नाटक नहीं है, जिसके हम समर्थक हैं। हाल के दिनों में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं। हमारी सरकार ने तुरंत कार्रवाई की है। अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। हम ऐसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धारमैया ने कहा?
उन्होंने समाज से अपील की कि अगर महिलाएं बिना किसी डर के आजाद नहीं घूम सकतीं, तो समाज किस दिशा में जा रहा है। इस पर आत्मचिंतन करे। उन्होंने आगे कहा, 'ऐसे कृत्य न केवल अपराध हैं, बल्कि उन मूल्यों के साथ भी विश्वासघात करते हैं, जिन्हें हम एक समाज के रूप में मानते हैं।'


'ऐसे अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे'
सिद्धारमैया ने कहा, 'हम आपके साथ हैं। आपकी सुरक्षा और सम्मान हमारी प्राथमिकता है। हम ऐसे अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।' उन्होंने लोगों से यह भी आग्रह किया कि वे ऑनलाइन दिखाई देने वाले ऐसे किसी भी वीडियो या अकाउंट की सूचना साइबर क्राइम सेल को 1930 पर कॉल करके या cybercrime.gov.in पर जाकर दें। उन्होंने आगे कहा कि आइए हम मिलकर एक ऐसा कर्नाटक बनाएं, जहां हर महिला सुरक्षित, सम्मानित और स्वतंत्र महसूस करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed