{"_id":"6264cebe9efafc65f263a9a5","slug":"karnataka-police-arrested-aimim-leader-in-hubli-violence-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: हुबली हिंसा मामले में एक और AIMIM नेता गिरफ्तार, भीड़ ने पुलिस स्टेशन पर की थी पत्थरबाजी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: हुबली हिंसा मामले में एक और AIMIM नेता गिरफ्तार, भीड़ ने पुलिस स्टेशन पर की थी पत्थरबाजी
Sun, 24 Apr 2022 09:44 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 24 Apr 2022 09:44 AM IST
सार
पुलिस ने बताया, 22 अप्रैल तक इस मामले में 12 मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें 134 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। दरअसल, 16 अप्रैल की रात एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भीड़ ने ओल्ड हुबली पुलिस स्टेशन पर हमला बोल दिया था।
विज्ञापन
कर्नाटक में ओल्ड हुबली पुलिस स्टेशन पर पथराव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के ओल्ड हुबली पुलिस स्टेशन पर पत्थरबाजी मामले में पुलिस ने एआईएमआईएम नेता व पार्षद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि हुबली-धारवाड़ नगर निगम पार्षद नजीर अहमद होनवाल को शनिवार रात गिरफ्तार किया गया। इससे पहले भी पुलिस ने इसी मामले में एआईएमआईएम पार्षद हुसैनबी नलवतवाड़ के पति इरफान नलवतवाड़ को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया, 22 अप्रैल तक इस मामले में 12 मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें 134 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। दरअसल, 16 अप्रैल की रात एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भीड़ ने ओल्ड हुबली पुलिस स्टेशन पर हमला बोल दिया था। इस हमले में एक इंस्पेक्टर समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।
विज्ञापन
हमला एक सुनियोजित साजिश
हुबली हिंसा मामले में सीएम बसवराज बोम्मई ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, जिस तरह से बड़ी भीड़ ने थाने पर सुनियोजित तरीके से हमला किया है, उसे लेकर साजिश लगती है। घटना के पीछे अपराधियों और संगठन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस को छोड़ने पड़े थे आंसू गैस के गोले
16 अप्रैल को हुई घटना में भीड़ ने पुलिस स्टेशन पर अचानक से पथराव शुरू कर दिया था। इसमें कई पुलिस वाले घायल हो गए। बाद में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज का सहारा लिया, लेकिन भीड़ हिंसक हो गई। इसके बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। दरअसल, भीड़ आपत्तिजनक व्हाट्सएप स्टेटस पोस्ट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही थी।