{"_id":"5af28da04f1c1b58098b8926","slug":"karnataka-pm-modi-said-congressmen-go-to-the-poor-home-to-see-poverty","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक विधानसभा चुनाव : बाल्टी और टैंकर से पीएम मोदी ने राहुल पर किया हमला, बताया- 'गांव का दबंग'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कर्नाटक विधानसभा चुनाव : बाल्टी और टैंकर से पीएम मोदी ने राहुल पर किया हमला, बताया- 'गांव का दबंग'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 09 May 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
pm modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख नजदीक आते ही बीजेपी और कांग्रेस एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले कर रही है। कर्नाटक में 12 मई को मतदान होना है, इस वजह से कल(10 मई) चुनाव प्रचार थम जाएगा।
विज्ञापन
चुनाव प्रचार थमने से पहले पीएम मोदी ने कोलार में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस होती है, वहां बुराई आती है और जहां बीजेपी होती है वहां अच्छाई आती है। कांग्रेस के नामदार सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग गरीबी देखने के लिए गरीबों के घर जाते हैं, उन्हें नहीं पता कि घर में शौचालय न होने पर कैसी परेशानी होती है। शौचालय को लेकर विपक्ष हम पर निशाना साधता है। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पीएम बनने संबंधी बयान पर चुटकी ली।
विज्ञापन
पीएम ने सुनाई बाल्टी-टैंकर की कहानी
पीएम मोदी ने कहा कि राहुल गांव के दबंग की तरह व्यवहार कर रहे हैं। जिस तरह गांव में सभी लोग पानी भरने के लिए लाइन में खड़े होते हैं और एक दबंग आकर कहता है कि मैं पहले पानी भरूंगा, ठीक उसी तरह राहुल पीएम बनने के मामले में व्यवहार कर रहे हैं। वह बीच में बाल्टी रखकर खड़े हो गए हैं।
पीएम ने राहुल गांधी को अहंकारी बताते हुए कहा कि जो लोग लोकतंत्र और नियमों को नहीं मानते वही अपनी बाल्टी को सबसे आगे रखते हैं। उन्होंने कहा, कल कर्नाटक में कुछ ऐसा ही हुआ। अचानक एक शख्स आ गया और उसने घोषित किया बाकी गठबंधन का जो होगा, सो होगा। सीनियर नेता पड़े हैं, तो पड़े रहेंगे लेकिन उसने अपनी बाल्टी रख दी कि मैं प्रधानमंत्री बन जाऊंगा।
पीएम ने कहा कि राहुल का अहंकार सातवें आसमान पर है और एक अहंकारी का खुद के नाम को पीएम पद के लिए घोषित करना कांग्रेस की लोकशाही की पोल खोलता है। पीएम ने कांग्रेस की 6 बीमारियों को गिनाते हुए कहा कि 6C कर्नाटक के भविष्य को बर्बाद कर रहे हैं। यह 6सी इस तरह हैं- कांग्रेस कल्चर, सांप्रदायिकता (कम्यूनलिज्म), जातिवाद (कास्टिज्म ), अपराध (क्राइम), भ्रष्टाचार (करप्शन), ठेकेदारी (कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम)