{"_id":"63750ea45e493050ef3c9c8b","slug":"karnataka-people-create-ruckus-in-hubballi-over-forced-conversion","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: हुबली में जबरन धर्मपरिवर्तन करा रही ईसाई मिशनरियां, FIR दर्ज करने को लेकर लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: हुबली में जबरन धर्मपरिवर्तन करा रही ईसाई मिशनरियां, FIR दर्ज करने को लेकर लोगों ने किया हंगामा
Wed, 16 Nov 2022 09:58 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 16 Nov 2022 09:58 PM IST
सार
शिकायतकर्ता संपत ने आरोप लगाया कि पादरी उसके ससुराल आए थे और उन्हें प्रार्थना में शामिल होने के लिए कहा था। उसने यह भी आरोप लगाया कि मिशनरी उनके समुदाय को ईसाई बनाने के लिए उसे निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन
कर्नाटक पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में धर्म परिवर्तन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला राज्य के हुबली से सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने कुछ पादरियों और एक पेशेवर अपराधी समेत 15 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि शिकायत के बावजूद पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। जिसे लेकर लोगों ने मंगलवार की रात ओल्ड हुब्बल्ली पुलिस थाने में एकत्रित होकर हंगामा काटा। पुलिस ने बुधवार को इसके बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, इलाके के एक दंपति के बीच विवाद हो गया था। पति का आरोप है कि पत्नी उसे ईसाई धर्म अपनाने के लिए मजबूर कर रही है। इतना ही नहीं, ऐसा ना करने पर वह उसके साथ रहने से भी इनकार कर रही है। जब पत्नी ने उस पर बार-बार इसे लेकर दबाव बनाया तो उसने अपने समुदाय के नेताओं को इस बारे में जानकारी दी। जिसके बाद शिक्कलीगर समुदाय के सदस्यों ने धर्मांतरण के प्रयासों को रोकने की मांग को लेकर थाने पर धरना देते हुए ईसाई मिशनरियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जो कथित तौर पर लोगों को धर्मांतरित करने में शामिल थे।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता संपत ने आरोप लगाया कि पादरी उसके ससुराल आए थे और उन्हें प्रार्थना में शामिल होने के लिए कहा था। उसने यह भी आरोप लगाया कि मिशनरी उनके समुदाय को ईसाई बनाने के लिए उसे निशाना बना रहे हैं। वहीं, समुदाय के कुछ अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि ईसाई मिशनरियां लोगों का धर्म परिवर्तिन कराने के लिए अपराधियों की मदद भी ले रही हैं
विज्ञापन