{"_id":"612cec93d3b10229b33559a8","slug":"karnataka-night-curfew-ends-in-the-entire-state-except-five-districts-negative-report-and-quarantine-necessary-for-those-coming-from-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक : पांच जिलों को छोड़ पूरे राज्य में नाइट कर्फ्यू खत्म, केरल से आने वालों के लिए सात दिन का क्वारंटीन जरूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक : पांच जिलों को छोड़ पूरे राज्य में नाइट कर्फ्यू खत्म, केरल से आने वालों के लिए सात दिन का क्वारंटीन जरूरी
Mon, 30 Aug 2021 08:04 PM IST
सुरेंद्र जोशी
एएनआई, बंगलूरू
एएनआई, बंगलूरू
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 30 Aug 2021 08:04 PM IST
सार
कर्नाटक सरकार ने सोमवार को नागरिकों को बड़ी राहत दे दी। केरल से लगे पांच जिलों को छोड़कर अन्य जिलों में नाइट कर्फ्यू खत्म कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
कर्नाटक सरकार ने सोमवार को नागरिकों को बड़ी राहत दे दी। केरल से सटे पांच जिलों को छोड़कर बाकी जिलों में नाइट कर्फ्यू खत्म कर दिया गया है। हालांकि केरल से आने वाले लोगों के लिए टीकाकरण या नकारात्मक आरटीपीसीआर रिपोर्ट के बावजूद सात दिनों के बाद एक सप्ताह का संस्थागत क्वारंटीन और परीक्षण अनिवार्य है।
विज्ञापन
कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर. अशोक ने बताया कि मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। केरल से सीमावर्ती कोडागू, हसन, दक्षिण कन्नड़ व उडूपी जिलों में नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। चूंकि केरल में कोरोना पॉजिटिव रेट बहुत उच्च है, इसलिए इन जिलों में राहत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Puducherry Legislative Assembly unanimously passes a resolution urging the central government to stop the Mekedatu dam project in Karnataka across the Cauvery river.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 30, 2021