{"_id":"632fded2c1d0241eec6285fc","slug":"karnataka-news-police-inspector-brutally-attacked-by-miscreants-during-ganja-plantation-probe-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: गांजा तस्करी रोकने के गए पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: गांजा तस्करी रोकने के गए पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती
Sun, 25 Sep 2022 10:23 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 25 Sep 2022 10:23 AM IST
सार
कलबुर्गी एसपी ने बताया, उमरगे गांव में एक पुलिस इंस्पेक्टर गांजा बागान मामले की जांच करने गए हुए थे। इसी दौरान 30 से 40 लोगों ने उन पर हमला बोल दिया, जिसमें वे बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देतीं कलबुर्गी एसपी
- फोटो : ANI
विस्तार
कर्नाटक के कलबुर्गी में गांजा तस्करी रोकने के गए एक पुलिस इंस्पेक्टर पर जानलेवा हमला किया गया है। इस हमले में वह बुरी तरह घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
कलबुर्गी एसपी ने बताया, उमरगे गांव में एक पुलिस इंस्पेक्टर गांजा बागान मामले की जांच करने गए हुए थे। इसी दौरान 30 से 40 लोगों ने उन पर हमला बोल दिया, जिसमें वे बुरी तरह से घायल हो गए। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति संभाली।
विज्ञापन
वहीं, इस मामले में यूनाइटेड अस्पताल के डॉक्टर विक्रम सिद्दारेड्डी ने बताया कि हमले में उनके सिर में चोट आई है और कई पसलियों में भी फैक्टर है। चेहरे की कई हड्डियां भी टूट गई हैं। फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।
विज्ञापन