फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka Nagarathpet young man trying to corona test forcefully the BBMP doctor and the security guard beat him

यह कैसा सिस्टम: राह चलते युवक का टेस्ट करने की कोशिश, विरोध जताया तो डॉक्टर और कर्मचारी ने पीटा

Tue, 25 May 2021 10:53 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगरथपेट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगरथपेट Published by: कुमार संभव Updated Tue, 25 May 2021 10:53 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि कर्मचारी व डॉक्टर ने राह चलते युवक को पकड़ लिया और जबरन कोरोना टेस्ट करने की कोशिश की। युवक ने विरोध जताया तो उस पर लात-घूंसे बरसा दिए गए। 

विज्ञापन
karnataka Nagarathpet young man trying to corona test forcefully the BBMP doctor and the security guard beat him
कर्नाटक के नगरथपेट में हुई घटना - फोटो : वीडियो ग्रैब/सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के साथ अभद्रता के कई मामले सामने आ चुके हैं। अब कर्नाटक के नगरथपेट में एक युवक को लात-घूंसों से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि उस युवक को जबरन कोरोना टेस्ट करने के लिए रोका गया। जब उसने विरोध जताया तो मारपीट की गई। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि युवक गलत लाइन में लग गया था। इस पर डॉक्टर व कर्मचारी भड़क गए और उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। उधर, एक अन्य मामले में कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन करने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा घटनाक्रम ब्रुहत बंगलूरू महानगर पालिका के इलाके का है। यहां कोरोना वैक्सीनेशन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ऐसे ही एक बूथ पर एक युवक टीका लगवाने पहुंचा था, लेकिन वह कोविड टेस्टिंग की गलत लाइन में लग गया। जब युवक को अपनी गलती पता लगी तो वह लौटने लगा, लेकिन नगर पालिका के कर्मचारी और डॉक्टर ने उसे बुरी तरह धुन डाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जबरन टेस्ट करने की बात भी आ रही सामने

बताया जा रहा है कि इस मामले में युवक का जबरन कोरोना टेस्ट की कोशिश करने का भी आरोप है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि कर्मचारी व डॉक्टर ने राह चलते युवक को पकड़ लिया और जबरन कोरोना टेस्ट की कोशिश की। युवक ने विरोध जताया तो उस पर लात-घूंसे बरसा दिए गए। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बताया जा रहा है कि उस दौरान किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद बीबीएमपी के कमिश्नर ने मामले पर संज्ञान लिया। उन्होंने मारपीट करने वाले डॉक्टर व कर्मचारी के खिलाफ जांच कराने का आदेश दिया था। साथ ही, आरोपियों के खिलाफ केस भी दर्ज करा दिया। 

लॉकडाउन के उल्लंघन में केस दर्ज

उधर, एक अन्य मामले में दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराने की जानकारी मिली है। बंगलूरू वेस्ट के डीसीपी ने बताया कि दो युवकों के खिलाफ कंगेरी पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। उन पर बीजीएस अस्पताल के डॉक्टर व सुरक्षाकर्मी के साथ अभद्रता करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक अस्पताल में भर्ती अपने मरीज से मिलने की जिद कर रहे थे। उन्हें रोका गया तो अभद्रता करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed