फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka muda scam rti activist levels fresh allegation against cm siddaramaiah

MUDA Scam: मुडा घोटाले में बढ़ सकती है सीएम सिद्धारमैया की मुश्किलें, शिकायतकर्ता ने लगाए नए आरोप

Tue, 12 Nov 2024 11:45 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 12 Nov 2024 11:45 AM IST
सार

आरटीआई कार्यकर्ता ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री ने प्लॉट आवंटन के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया और इन प्लॉट्स की खरीद पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी का भुगतान भी नहीं किया। 

विज्ञापन
karnataka muda scam rti activist levels fresh allegation against cm siddaramaiah
कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया - फोटो : एएनआई

विस्तार

कर्नाटक के मुडा घोटाले में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दरअसल इस मामले में शिकायतकर्ता और आरटीआई कार्यकर्ता स्नेहमयी कृष्णा ने सीएम सिद्धारमैया पर नए आरोप लगाए हैं। आरटीआई कार्यकर्ता ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री ने प्लॉट आवंटन के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया और इन प्लॉट्स की खरीद पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी का भुगतान भी नहीं किया। 
विज्ञापन


आरटीआई कार्यकर्ता ने सीएम पर लगाए ये आरोप
स्नेहमयी कृष्णा ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि सीएम सिद्धारमैया की मुडा घोटाले में संलिप्तता के और सबूत चाहिए? उन्होंने लिखा कि सीएम को इस मुद्दे पर लोगों को जवाब देना चाहिए। आरटीआई कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि 'सीएम सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती को जो खरीद दस्तावेज दिए गए थे, उनमें मुडा के विशेष तहसीलदार ने स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया था। सिद्धारमैया ने प्लॉट आवंटन को प्रभावित करने की कोशिश की, क्या इसके लिए और भी सबूत चाहिए? क्या सिद्धारमैया देश के लोगों को इसका जवाब देंगे?'
विज्ञापन


कांग्रेस की आरटीआई कार्यकर्ता पर ही पलटवार
वहीं घोटाले में सीएम पर लगे ताजा आरोपों पर कांग्रेस ने आरटीआई कार्यकर्ता पर पलटवार किया है। कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया कि अभी मुडा घोटाले में जांच चल रही है और जांच के बीच में आरटीआई कार्यकर्ता सीएम सिद्धारमैया को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस ने आरटीआई कार्यकर्ता स्नेहमयी कृष्णा के खिलाफ ही कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने भी हाल ही में मुडा घोटाले में लोकायुक्त की जांच पर सवाल उठाए थे। कुमारस्वामी ने कहा था लोकायुक्त पुलिस सीएम से पूछताछ कर रही है। कुमारस्वामी ने कहा कि एक एसपी स्तर का अधिकारी सीएम से क्या पूछताछ करेगा? उन्होंने कहा कि ये सब ड्रामा चल रहा है। इससे पहले सीएम सिद्धारमैया मुडा घोटाले में लोकायुक्त पुलिस के सामने पेश भी हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed