फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: MPL bans many of its online gaming apps, read other important national news

कर्नाटक : एमपीएल ने अपने कई ऑनलाइन गेमिंग एप पर लगाया बैन, पढ़ें देश की अन्य महत्वपूर्ण खबरें

Thu, 07 Oct 2021 05:37 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, बंगलूरू
एजेंसी, बंगलूरू Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 07 Oct 2021 05:37 AM IST
सार

गेमिंग स्टार्टअप सिकोया कैपिटल के निवेश से चल रहे एमपीएल ने अपने कई एप के यूजर्स के गेम लॉक कर इन्हें इस्तेमाल करने से रोक दिया। संदेश दिखाया गया कि राज्य में फैंटसी स्पोर्ट्स खेलने की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन
Karnataka: MPL bans many of its online gaming apps, read other important national news
एमपीएल गेमिंग एप - फोटो : twitter

विस्तार

कर्नाटक सरकार का नया कानून अस्तित्व में आने के अगले ही दिन मोबाइल प्रीमियर लीग (एमपीएल) ने अपने कई ऑनलाइन गेमिंग एप पर बैन लगा दिया है। इन्हें सट्टेबाजी व खेल के अनिश्चित परिणाम पर यूजर्स से पैसा लगवाने वाले एप मानते हुए कानूनन प्रतिबंधित किया गया था।

विज्ञापन


इन एप पर क्रिकेट, फुटबॉल, सहित विभिन्न खेलों में टीमें बनाकर यूजर्स पैसा लगाते हैं। गेमिंग स्टार्टअप सिकोया कैपिटल के निवेश से चल रहे एमपीएल ने अपने कई एप के यूजर्स के गेम लॉक कर इन्हें इस्तेमाल करने से रोक दिया। संदेश दिखाया गया कि राज्य में फैंटसी स्पोर्ट्स खेलने की अनुमति नहीं है। हालांकि, ड्रीम 11 एप फिलहाल यहां चल रहा था लेकिन पेटीएम फर्स्ट गेम्स बंद हो गया है। कानून का अनुपालन न करने पर भारी जुर्माने व सजा का प्रावधान है।  तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु भी इन एप पर बैन लगा चुके हैं। आइए जानते हैं देश की अन्य महत्वपूर्ण खबरों के बारे में...

विज्ञापन

रूजिरा बनर्जी ने ट्रायल कोर्ट के आदेश को दी चुनौती

कोयला तस्करी के मामले में तृणमूल कांग्रेस के सांसद और महासचिव अभिषेक बनर्जी की पत्नी रूजिरा बनर्जी ने दिल्ली की ट्रायल कोर्ट के एक निर्देश को चुनौती दी है। अदालत ने रूजिरा को 12 अक्तूबर को अदालत में स्वंय पेश होने का निर्देश दिया है। याचिका में रूजिरा ने बताया है कि ईडी द्वारा तय आरोप बेबुनियाद और गलत हैं।

यूडीए ने केंद्र-नगा बातचीत के फैसले का किया स्वागत

यूनाइटेड डेमोक्रेटिक अलाएसं (यूडीए) ने केंद्र और नगा के बीच बातचीत के फैसले का स्वागत किया है। यूडीए ने कहा है कि शांति और सौहार्द की स्थापना के लिए हर संभव कोशिश करेगा। सीएम नेईपियु रियो ने संकल्प पत्र में स्पष्ट किया है कि समझौत और शांति के लिए हर कोशिश होगी। यूडीए सदस्यों ने कहा कि बैठक के लिए पीएम मोदी समेत अन्य केंद्रीय नेताओं से भी जल्द ही संपर्क साधा जाएगा। 

विज्ञापन

प्रख्यात कार्टूनिस्ट सीजे येसुदासन का निधन

प्रख्यात कार्टूनिस्ट सीजे येसुदासन (83) का बुधवार तड़के 3 बजकर 45 मिनट पर निधन हो गया। केरल के एर्नाकुलम प्रेस क्लब ने बताया कि पोस्ट कोविड तकलीफों के बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। येसुदासन एक सप्ताह पहले ही कोरोना से ठीक हुए थे। येसुदासन राजनीति से जुड़े कार्टून बनाने के लिए मशहूर थे। 

हथियार-ड्रग्स श्रीलंका भेजने में श्रीलंकाई नागरिक गिरफ्तार

एक श्रीलंकाई नागरिक और एलटीटीई की खुफिया शाखा के पूर्व सदस्य 47 साल के सतकुनम उर्फ सबेसन को एनआईए ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। उस पर श्रीलंका में पाकिस्तान से अवैध हथियार व नशीली दवाओं की तस्करी का आरोप है। उसका लक्ष्य एलटीटीई को फिर से जीवित करना था।

इससे पहले मई में एनसीबी की शिकायत पर एनआईए ने छह श्रीलंकाई नागरिकों पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। उनसे कोस्ट गार्ड ने मार्च में 300 किलो हेरोइन, पांच एके47 राइफल और हजारों 9 एमएम राउंड कारतूस जब्त किए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed