फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: 'Misuse of SC-ST funds shows Rahul's double character'; BJP opens front against Congress

कर्नाटक: 'एससी-एसटी फंड का दुरुपयोग दिखा रहा राहुल का दोहरा चरित्र'; भाजपा ने खोला कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा

Fri, 12 Jul 2024 05:40 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: मेघा झा Updated Fri, 12 Jul 2024 05:40 PM IST
सार

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार जो कर रही है, वह संविधान का उल्लंघन है। उन्होंने कहा, "कर्नाटक की जनता को धोखा दिया जा रहा है। राहुल गांधी के दोहरे मानदंडों का खुलासा हो गया है।

विज्ञापन
Karnataka: 'Misuse of SC-ST funds shows Rahul's double character'; BJP opens front against Congress
कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल - फोटो : ANI

विस्तार

एक बार फिर भाजपा ने कांग्रेस सरकार को एससी एसटी के कल्याण के लिए निर्धारित फंड का दुरुपयोग चुनाव के दौरान किए वादों को पूरा करने में करने का आरोप लगाया। कानूनी मंत्री ने कहा कि कांग्रेस जो कर रही है वह संविधान का उल्लंघन है। यह राहुल गांधी का दोहरा मानदंड को दर्शाता है। 
विज्ञापन


भाजपा ने शुक्रवार को कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के कल्याण के लिए निर्धारित फंड का दुरुपयोग राज्य चुनावों के दौरान राहुल गांधी द्वारा किए गए वादों को पूरा करने के लिए करने का आरोप लगाया। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार जो कर रही है, वह संविधान का उल्लंघन है और उन्होंने कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, "कर्नाटक की जनता को धोखा दिया जा रहा है। राहुल गांधी के दोहरे मानदंडों का खुलासा हो गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक तरफ राहुल गांधी संविधान की एक प्रति लेकर घूम रहे हैं, जबकि राज्य में संवैधानिक मूल्यों का उल्लंघन खुलेआम किया जा रहा है। उन्होंने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कि दावा किया कि एससी और एसटी कल्याण के लिए निर्धारित 39,121 करोड़ रुपये में से 14,730 करोड़ रुपये से अधिक का उपयोग कांग्रेस द्वारा 2023 के विधानसभा चुनावों के दौरान अपनी गारंटी के तहत किए गए विभिन्न रियायतों को लागू करने के लिए किया गया है। वहीं कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कांग्रेस पर हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों के दौरान विपक्ष पर फर्जी कहानी फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "वे कुछ सीटें जीतने में सफल हो सकते हैं, लेकिन लोगों का दिल कभी नहीं जीत सकते।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed