फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka minister was waching trumps's wife Melania's pictures on his mobile

मंत्री जी मंच पर देख रहे थे ट्रंप की पत्नी की बोल्ड तस्वीरें

Wed, 16 Nov 2016 09:05 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 16 Nov 2016 09:05 AM IST
विज्ञापन
karnataka minister was waching trumps's wife Melania's pictures on his mobile
trump - फोटो : getty

कर्नाटक के शिक्षा मंत्री तनवीर सेठ के मामले में नया खुलासा हुआ है। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक 10 नवंबर को टीपू जयंती समारोह, रायचूर में सेठ अपने मोबाइल पर पूर्व मॉडल और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तीसरी पत्नी मेलानिया की बोल्ड तस्वीरें देख रहे थे। विपक्षी पार्टी भाजपा ने तनवीर की इस हरकत पर उनके इस्तीफे की मांग की है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेठ पर कार्यक्रम के दौरान मंच पर पॉर्न वीडियो देखने का आरोप लगा था। अपने बचाव में सेठ ने कहा कि वह टीपू जयंती समारोह मैसूर की रिपोर्ट्स देख रहे थे, लेकिन टीवी फुटेज के आधार पर सेठ पर कुछ और ही आरोप लगे।
विज्ञापन


वीडियो फुटेज की जांच करने वाले वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक सेठ मेलानिया ट्रंप की तस्वीरें देख रहे थे। ये वो तस्वीरें थीं जो कि 15 साल पहले खींची गई थीं। ये तस्वीरें अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के वक्त चर्चा में आ गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री जी के मोबाइल से कई व्हाट्सऐप मैसेज भी भेजे गए थे

karnataka minister was waching trumps's wife Melania's pictures on his mobile

मंत्री जी के मोबाइल से कई व्हाट्सऐप मैसेज भी भेजे गए थे, जिसमें मेलानिया की तस्वीरें भी शामिल हैं। मेलानिया की जिन तस्वीरों पर सवाल उठा है वो 1999 में एक मैगजीन के लिए खींची गई थीं। ये वो वक्त था जब मेलानिया फैशन की दुनिया का एक चर्चित चेहरा थीं। मेलानिया ने 2005 में ट्रंप से शादी कर ली।

मंत्री जी का दावा है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। इसके अलावा मंत्री जी उनकी वीडियो फुटेज कैद करने वाले कैमरापर्सन और रिपोर्टर के खिलाफ साइबरक्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed