{"_id":"642de4d86e08f59cff0236d8","slug":"karnataka-minister-munirathna-booked-for-hate-speech-during-tv-interview-assembly-elections-news-updates-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka Election: कर्नाटक के मंत्री मुनिरत्ना के खिलाफ केस दर्ज, ईसाइयों के खिलाफ भड़काऊ बयान देने का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka Election: कर्नाटक के मंत्री मुनिरत्ना के खिलाफ केस दर्ज, ईसाइयों के खिलाफ भड़काऊ बयान देने का आरोप
Thu, 06 Apr 2023 02:49 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: गुलाम अहमद
Updated Thu, 06 Apr 2023 02:49 AM IST
सार
चुनाव आयोग के अधिकारियों ने एक टीवी साक्षात्कार में ईसाइयों के खिलाफ भाजपा विधायक मुनिरत्ना की घृणित टिप्पणी को लेकर बेंगलुरु के आरआर नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर मुनिरत्ना के खिलफा केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Karnataka minister Munirathna
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईसाई समुदाय के खिलाफ नफरती टिप्पणी करने के मामले में कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री व भाजपा विधायक मुनिरत्ना के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा नेता पर बुधवार को सांप्रदायिक दंगा भड़काने का मामला दर्ज किया गया। इससे पहले चुनाव आयोग के अधिकारियों ने एक टीवी साक्षात्कार में ईसाइयों के खिलाफ उनकी भड़काऊ टिप्पणी को लेकर बेंगलुरु के आरआर नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर मुनिरत्ना के खिलफा केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मुनिरत्ना वर्तमान में सीएम बसवराज बोम्मई के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार में बागवानी और योजना, कार्यक्रम निगरानी और सांख्यिकी मंत्री हैं। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा विधायक मुनिरत्ना पर टीवी साक्षात्कार में ईसाइयों के खिलाफ नफरती बयान देने का आरोप लगा है।
विज्ञापन