{"_id":"69fff5f3d6f22b536e0703c5","slug":"karnataka-minister-d-sudhakar-dies-deputy-cm-shivakumar-emotional-post-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: कर्नाटक के मंत्री डी सुधाकर का निधन, डिप्टी सीएम शिवकुमार ने किया भावुक पोस्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: कर्नाटक के मंत्री डी सुधाकर का निधन, डिप्टी सीएम शिवकुमार ने किया भावुक पोस्ट
Sun, 10 May 2026 08:35 AM IST
नितिन गौतम
पीटीआई. बंगलूरू
पीटीआई. बंगलूरू
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 10 May 2026 08:35 AM IST
सार
कर्नाटक सरकार के मंत्री डी सुधाकर का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थे और बंगलूरू के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने सुधाकर के निधन पर सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट किया।
विज्ञापन
राहुल गांधी के साथ डी सुधाकर
- फोटो : एक्स/डीके शिवकुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक सरकार में मंत्री डी. सुधाकर का रविवार तड़के लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, कर्नाटक के योजना एवं सांख्यिकी मंत्री डी सुधाकर ने बंगलूरू के कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (KIMS) में अंतिम सांस ली। वह पिछले दो महीनों से फेफड़ों के संक्रमण का इलाज करा रहे थे। कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. आर. चिन्नादुरई ने बताया, 'माननीय मंत्री श्री डी. सुधाकर को 10 मई 2026 को सुबह 3:15 बजे इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्थित कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में मृत घोषित किया गया।'
डीके शिवकुमार ने किया याद
सुधाकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे और चित्रदुर्ग जिले की हिरियूर विधानसभा सीट से विधायक थे। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने डी. सुधाकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'हमारे कैबिनेट सहयोगी और करीबी साथी डी. सुधाकर, जो बीमारी के इलाज के दौरान आज हमें छोड़कर चले गए, उनके निधन से गहरा दुख पहुंचा है।' उन्होंने कहा कि डी. सुधाकर ने हिरियूर से विधायक, चित्रदुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री और राज्य के योजना एवं सांख्यिकी मंत्री के रूप में उत्कृष्ट जनसेवा की। शिवकुमार ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन