{"_id":"5e4d8a698ebc3ef2481fdbcc","slug":"karnataka-minister-claims-bs-yeddyurappa-got-threats-from-foreign-countries-for-caa","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक : मंत्री का दावा, नागरिकता कानून को लेकर येदियुरप्पा को विदेश से मिलीं धमकियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक : मंत्री का दावा, नागरिकता कानून को लेकर येदियुरप्पा को विदेश से मिलीं धमकियां
Thu, 20 Feb 2020 12:50 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:50 AM IST
सार
कर्नाटक के गृहमंत्री बासवराज बोम्मई ने दावा किया कि देश विरोधी तत्वों ने सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन को देश में हिंसा व उपद्रव फैलाने के मौके के तौर पर उपयोग किया।
विज्ञापन
बीएस येदियुरप्पा (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक सरकार के गृह मंत्री बासवराज बोम्मई ने बुधवार को दावा किया कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा समेत कई सांसदों-विधायकों को जान से मारने की धमकियां दी गई थीं। दिसंबर में मंगलूरू में सीएए का हिंसक विरोध करने वालों पर पुलिस फायरिंग में दो लोगों की मौत के बाद ये धमकियां सऊदी अरब और दुबई से फोन पर दी गई थीं।
विज्ञापन
बोम्मई ने विपक्ष के नेता सिद्धरमैया की पहल पर राज्य की कानून-व्यवस्था पर की जा रही एक बहस के दौरान कहा, मुझे सबसे ज्यादा धमकियां दी गईं, लेकिन मैंने इन्हें अहमियत नहीं दीं। उन्होंने इसके पीछे बड़े पैमाने पर साजिश होने का दावा किया और कहा कि हर किसी को इसे समझने की जरूरत है।
विज्ञापन
बोम्मई ने कहा, मैं इसे स्थानीय मामला नहीं कहूंगा। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर लिए हुए थी और कर्नाटक के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार और केरल में भी ऐसे फोन कॉल किए गए। यहां तक कि कांग्रेस के मुस्लिम विधायकों को भी इसी तरह की धमकी दी गई। उन्होंने दावा किया कि देश विरोधी तत्वों ने सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन को देश में हिंसा व उपद्रव फैलाने के मौके के तौर पर उपयोग किया।
विज्ञापन