फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka minister c s shivalli dies after heart attack

कर्नाटक के मंत्री सीएस शिवल्ली का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Fri, 22 Mar 2019 09:21 PM IST
अमित मंडल भाषा, बेंगलुरु
भाषा, बेंगलुरु Published by: अमित मंडल Updated Fri, 22 Mar 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
Karnataka minister c s shivalli dies after heart attack
सी एस शिवल्ली - फोटो : social media

कर्नाटक सरकार में नगर निकाय मंत्री सी एस शिवल्ली का शुक्रवार को हुबली के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि शिवल्ली ने बुखार और उल्टी होने की शिकायत की थी। इस पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां  दोपहर करीब 1 बजकर 40 मिनट पर उनका निधन हो गया।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि धारवाड़ जिले के कुंडगोल निर्वाचन क्षेत्र से वह तीन बार विधायक चुने गये थे। एक बार निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर और दो बार कांग्रेस के टिकट पर विधायकी का चुनाव जीते थे। मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि शिवल्ली गुरूवार रात तक उनके साथ थे और बाद में उनके निधन का समाचार मिला।
विज्ञापन


कर्नाटक के एक मंत्री ने बताया कि मेरे शिवल्ली धारवाड़ कल रात इमारत ढहने वाले स्थान का दौरा करते वक्त मेरे साथ थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed