फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: many killed injured as truck falls into valley in Yellapura Four including three students killed

कर्नाटक में दो सड़क हादसे: ट्रक के खाई में गिरने से 11 लोगों की मौत, रायचूर में तीन छात्रों सहित चार की जान गई

Wed, 22 Jan 2025 09:46 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 22 Jan 2025 09:46 AM IST
सार

हादसे पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि उत्तर कन्नड़ जिले के येल्लापुरा और रायचूर जिले के सिंधनूर में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में मरने वालों के परिवारों को राज्य सरकार तीन-तीन लाख का मुआवजा दिया जाएगा। दुर्घटना में घायल हुए लोगों के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
Karnataka: many killed injured as truck falls into valley in Yellapura Four including three students killed
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक में बुधवार तड़के दो अलग-अलग सड़क हादसों में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 20 से ज्यादा लोग घायल भी हुए। पुलिस ने बताया कि फल विक्रेताओं को ले जा रहा एक ट्रक सावनूर-हुबली रोड पर वन क्षेत्र में 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन


उत्तर कन्नड़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एम. नारायण ने बताया कि सभी पीड़ित फल विक्रेता थे। वे सावनूर से येल्लापुरा मेले में फल बेचने के लिए जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे ट्रक चालक ने दूसरे वाहन को जगह देने के प्रयास में ट्रक को बाईं ओर मोड़ा। सड़क के किनारे इस हिस्से में अवरोधक नहीं हैं, इसलिए ट्रक करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। घायलों को हुबली के केआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पीएम मोदी और सीएम सिद्धारमैया ने किया मुआवजे का एलान
हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दुख जताया। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से येल्लापुरा हादसे के मृतकों के परिजन को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान किया है। इसके अलावा सिद्धारमैया ने कहा कि उत्तर कन्नड़ जिले के येल्लापुरा और रायचूर जिले के सिंधनूर में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में मरने वालों के परिवारों को राज्य सरकार तीन-तीन लाख का मुआवजा दिया जाएगा। दुर्घटना में घायल हुए लोगों के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रायचूर में चार लोगों की मौत
दूसरी घटना रायचूर जिले के सिंधनूर में अरागिनमारा कैंप के समीप हुई। यहां एक वाहन के सड़क पर पलट जाने से उसमें सवार तीन छात्रों सहित चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। संस्कृत पाठशाला के ये छात्र वाहन में सवार होकर नरहरि मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए हम्पी जा रहे थे।

छात्रों की पहचान आर्यवंदन (18), सुचेंद्र (22) और अभिलाष (20) के रूप में हुई है। हादसे में चालक शिवा (24) की भी मौत हो गई। घायल हुए 10 लोगों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंधनूर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed