{"_id":"5f6aa0d959a22010500fa0b6","slug":"karnataka-lookout-notice-issued-against-son-of-former-minister-jeevaraj-alva-in-drugs-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: ड्रग्स मामले में पूर्व मंत्री जीवाराज अल्वा के बेटे के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: ड्रग्स मामले में पूर्व मंत्री जीवाराज अल्वा के बेटे के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
Wed, 23 Sep 2020 06:41 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 23 Sep 2020 06:41 AM IST
विज्ञापन
सेंट्रल क्राइम ब्रांच
कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स मामले की जांच कर रही सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने कर्नाटक के पूर्व मंत्री जीवाराज अल्वा के बेटे आदित्य के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया, हमें शक है कि आदित्य भारत में ही है और गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपा हुआ है। साथ ही उसके देश छोड़कर जाने की आशंका है, लिहाजा सभी एयरपोर्ट पर उसकी गिरफ्तारी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। मामले में अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसमें अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी, संजना गलरानी शामिल है।
विज्ञापन
इस बीच, मामले की जांच कर ही आंतरिक सुरक्षा इकाई ने कुछ खेल हस्तियों के अलावा टीवी और फिल्म कलाकारों को समन जारी किया है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अधिकारी के मुताबिक, अब तक 67 लोगों को नोटिस भेजा जा चुका है।
विज्ञापन