फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Legislative Council: 'Honorable' member of Congress was what watching in mobile?

कर्नाटक विधान परिषदः मोबाइल में क्या देख रहे थे 'माननीय', वीडियो सामने आया तो देने लगे सफाई

Fri, 29 Jan 2021 11:18 PM IST
सुरेंद्र जोशी बंगलूरू, पीटीआई
बंगलूरू, पीटीआई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 29 Jan 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Karnataka Legislative Council: 'Honorable' member of Congress was what watching in mobile?
सांकेतिक तस्वीर

कर्नाटक विधान परिषद के कांग्रेस पार्षद प्रकाश राठौड़ शुक्रवार को सदन में अपने मोबाइल पर कथित तौर पर अश्लील सामग्री देखते पाए गए। इसके फुटेज कुछ कन्नड़ समाचार चैनलों ने प्रसारित कर दिया। इस पर जब बवाल मचा तो राठौड़ ने आरोप को खारिज करते हुए सफाई दी। इससे पहले 2012 में कर्नाटक विधानसभा में तीन मंत्री अश्लील सामग्री देखते पाए गए थे।

विज्ञापन


चैनलों ने धुंधला कर प्रसारित किया
फुटेज में सदन की कार्यवाही के दौरान मोबाइल फोन में राठौड़ कोई वीडियो देखते दिखाई देते हैं, जिसे समाचार चैनलों ने धुंधला कर प्रसारित किया। राठौड़ ने आरोप को खारिज करते हुए संवाददाताओं से कहा कि वह प्रश्नकाल के दौरान सरकार से प्रश्न पूछने के लिए अपने मोबाइल में सवाल से संबंधित सामग्री देख रहे थे और अपने फोन पर आई कुछ सामग्री डिलीट कर रहे थे क्योंकि ‘स्पेस’ भर गया था।
विज्ञापन


राठौड़ ने कहा कि वह जब सवाल से संबंधित सामग्री देख रहे थे तो बहुत सारे संदेश थे, जिन्हें स्पेस भरने की वजह से डिलीट कर रहा था...आपने क्या देखा और क्या दिखाया, मुझे नहीं पता। मैं ऐसी चीजें कभी नहीं करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


2012 में भाजपा के मंत्रियों को देना पड़ा था इस्तीफा
इसी तरह की एक घटना में 2012 में तीन मंत्री विधानसभा की कार्यवाही के दौरान मोबाइल फोन पर अश्लील क्लिप देखते कैमरे में कैद हो गए थे, जिससे तत्कालीन भाजपा सरकार को काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ी थी। घटना के बाद तीनों मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed