फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Legislative Council Election Latest News Update 6 seats Voting Result today Know all about it

Karnataka MLC Polls: कर्नाटक विधान परिषद की छह सीटों के लिए मतदान, छह जून को जारी किए जाएंगे नतीजे

Mon, 03 Jun 2024 10:13 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 03 Jun 2024 10:13 AM IST
सार

कर्नाटक विधान परिषद की 75 सीट में से कांग्रेस 29 पर काबिज है। जिन छह सीट पर मतदान हो रहा है। निर्वाचन आयोग ने शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 170 और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 461 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

विज्ञापन
Karnataka Legislative Council Election Latest News Update 6 seats Voting Result today Know all about it
डीके शिवकुमार। - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से विधान परिषद की छह सीटों के लिए सोमवार को मतदान शुरू हो गया। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे तक जारी रहेगा। इन छह सीट पर 78 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतगणना छह जून को होगी। दरअसल, तीन सीटें स्नातक एमएलसी और तीन सीटें शिक्षक एमएलसी का कार्यकाल पूरा होने के बाद खाली हुई हैं।

विज्ञापन


कर्नाटक विधान परिषद की 75 सीट में से कांग्रेस 29 पर काबिज है। जिन छह सीट पर मतदान हो रहा है उनमें कर्नाटक उत्तर पूर्व स्नातक, कर्नाटक दक्षिण पश्चिम स्नातक, बंगलूरू स्नातक, कर्नाटक दक्षिण-पूर्व शिक्षक, कर्नाटक दक्षिण-पश्चिम शिक्षक और कर्नाटक दक्षिण शिक्षक सीट शामिल हैं।
विज्ञापन


किसका-किसका हुआ कार्यकाल पूरा
कर्नाटक नॉर्थ-ईस्ट ग्रेजुएट्स से डॉ. चंद्रशेखर बी पाटिल, कर्नाटक साउथ-वेस्ट ग्रेजुएट्स से अयानुरु मंजूनाथ, बंगलूरू ग्रेजुएट्स से ए देवेगौड़ा, कर्नाटक साउथ-ईस्ट टीचर्स से डॉ. वाईए नारायणस्वामी, कर्नाटक साउथ-वेस्ट टीचर्स के एसएल भोजे गौड़ा और कर्नाटक साउथ टीचर्स के मैरिथिब्बे गौड़ा 21 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधान परिषद के छह सदस्यों की सेवानिवृत्ति के बाद ये सीट खाली हुई हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में क्रमशः 3.63 लाख और 70,260 मतदाता हैं। निर्वाचन आयोग ने शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 170 और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 461 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

कांग्रेस ने इन लोगों को उतारा मैदान में
कांग्रेस ने दक्षिण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से मरिथिब्बा गौड़ा, दक्षिण-पश्चिम शिक्षक सीट से के. के. मंजूनाथ, दक्षिण-पश्चिम स्नातक सीट से अयानुर मंजूनाथ, उत्तर-पूर्व स्नातक सीट से चंद्रशेखर पाटिल, बंगलूरू स्नातक सीट से रामोजी गौड़ा और दक्षिण-पूर्व शिक्षक सीट से डी टी श्रीनिवास को चुनाव मैदान में उतारा है।


भाजपा की ओर से यह प्रत्याशी
वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसकी सहयोगी जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) विधान परिषद चुनाव एक साथ लड़ रहे हैं। भाजपा चार सीट पर तो जेडीएस दो सीट पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा ने कर्नाटक उत्तर-पूर्व स्नातक सीट पर अमरनाथ पाटिल, कर्नाटक दक्षिण-पश्चिम स्नातक सीट पर डॉ. धनंजय सरजी, बंगलुरू स्नातक निर्वाचन सीट पर ए देवेगौड़ा और दक्षिण-पूर्व शिक्षक सीट पर वाई ए नारायणस्वामी को प्रत्याशी घोषित किया है।

जेडीएस ने दक्षिण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से के. विवेकानंद और दक्षिण पश्चिम शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भोजे गौड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed