{"_id":"681612f7ae7eb1c791080139","slug":"karnataka-lawyer-s-body-with-severe-injuries-found-on-road-in-bengaluru-news-in-hindi-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: बंगलूरू में NICE रोड पर मिला वकील का शव, शरीर पर मिले गंभीर चोट के निशान; पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: बंगलूरू में NICE रोड पर मिला वकील का शव, शरीर पर मिले गंभीर चोट के निशान; पुलिस ने दर्ज किया केस
Sat, 03 May 2025 06:28 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 03 May 2025 06:28 PM IST
सार
बंगलूरू में पुलिस ने एक वकील का शव सड़क के किनारे से बरामद किया है। इस मामले में मृतक के परिजनों ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस केस दर्ज करके मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
अपराध। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू के एनआईसीई रोड पर एक वकील का शव मिला है। मामले में पुलिस ने बताया कि केंगेरी में सीवी रमन एस्टेट के पास एनआईसीई रोड पर गंभीर चोटों के साथ एक 46 वर्षीय वकील का शव मिला है। मृतक की पहचान जगदीश एच के रूप में हुई है। जो केंगेरी के एमएमवी लेआउट का रहने वाला है। इसके साथ ही मौका-ए-वारदात से मृत वकील का मोबाइल फोन भी गायब है।
यह भी पढ़ें - Gujarat Accident: साबरकांठा जिले में दर्दनाक हादसा; जीप-बस और दोपहिया की टक्कर में छह लोगों की मौत, आठ घायल
अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे मामले में मृतक के रिश्तेदार ने शिकायत दर्ज की है। शिकायत में अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1) हत्या के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि हमने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कार के कुछ दूर मिली लाश
पुलिस के अनुसार शिकायत में रिश्तेदार ने आरोप लगाया है कि जगदीश का शव उसकी कार से करीब 150 मीटर दूर पड़ा मिला। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त थी। हालांकि, उसकी गाड़ी की पार्किंग लाइट जल रही थी और दरवाजे बंद थे। मृतक के सिर, बाएं पैर और पेट पर गंभीर चोट के निशान थे। रिश्तेदार ने आगे आरोप लगाया कि कुछ बदमाशों ने वकील की कार को क्षतिग्रस्त कर दिया ताकि उसे जान से मार दिया जाए। उन्होंने उसे कार से बाहर निकलने के लिए मजबूर किया और हथियार से उस पर हमला किया।
यह भी पढ़ें - Weather: देश के कई राज्यों में गर्मी के साथ आंधी-तूफान-बारिश, अभी नहीं मिलेगी निजात; मौसम विभाग ने दिया अपडेट
कर्नाटक में पिछले दिनों हुई थी एक और हत्या
कर्नाटक के मंगलुरू में गुरुवार को एक हिंदू कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई थी। हिंदू कार्यकर्ता की हत्या के बाद से ही राज्य में माहौल बिगड़ता जा रहा है। इसके साथ ही हिंदू कार्यकर्ता के मौत के खिलाफ शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने बंद की अपील की थी। हालांकि सरकार ने शांति बनाए लगाने का अपील की है। इसके साथ ही हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन भी दिया है।