फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Sabarkantha Road Accident Updates casualties injuries jeep bus and two wheeler collision

Gujarat Accident: साबरकांठा जिले में दर्दनाक हादसा; जीप-बस और दोपहिया की टक्कर में छह लोगों की मौत, आठ घायल

Sat, 03 May 2025 06:23 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिम्मतनगर (गुजरात)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिम्मतनगर (गुजरात) Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 03 May 2025 06:23 PM IST
सार

Gujarat Accident: गुजरात के साबरकांठा जिले में जीप, बस और बाइक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए। हादसा हिंगटिया गांव के पास राजमार्ग पर हुआ, जब जीप और बस की आमने-सामने भिड़ंत के बाद बाइक आकर टकरा गई।

विज्ञापन
Gujarat Sabarkantha Road Accident Updates casualties injuries  jeep bus and two wheeler collision
Accident - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गुजरात के साबरकांठा जिले में शनिवार को एक जीप, राज्य परिवहन की बस और एक दोपहिया वाहन की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


यह हादसा हिंगटिया गांव के पास एक राजमार्ग पर उस समय हुआ, जब जीप और बस में की आमने-सामने टक्कर हो गई। खेड़ोज थाने के निरीक्षक एन.आर. उमट ने बताया कि भिड़ंत के बाद एक मोटरसाइकिल आकर जीप से टकरा गई, जिस पर तीन लोग सवार थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गुजरात के राजकोट में नाबालिग समेत तीन पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में लिए गए, भारत में अवैध रूप से रहने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मृतकों में से ज्यादातर लोग जीप में सवार थे। भिड़ंत के बाद जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस अंबाजी (बनासकांठा) से वडोदरा जा रही थी और जीप दूसरी दिशा से आ रही थी। घायलों का उपचार हिम्मतनगर के अस्पताल में चल रहा है, जो जिला मुख्यालय है। मृतकों में अधिकतर पुरुष हैं और साबरकांठा जिले के निवासी थे।

(अधिक जानकारी का इंतजार है)


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed