फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Know Congress Candidates against Basavaraj Bommai CT Ravi Jagdish Shettar name also in fourth list

Karnataka: सीएम बोम्मई-सीटी रवि के खिलाफ कांग्रेस ने किसे बनाया उम्मीदवार? चौथी सूची में शेट्टार का भी नाम

Tue, 18 Apr 2023 10:49 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 18 Apr 2023 10:49 PM IST
सार

कांग्रेस ने अब तक राज्य के 224 विधानसभा क्षेत्रों में से 216 के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। विधानसभा चुनाव 10 मई को होंगे और नतीजे 13 मई को आएंगे।

विज्ञापन
Karnataka Know Congress Candidates against Basavaraj Bommai CT Ravi Jagdish Shettar name also in fourth list
कर्नाटक विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए सात और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सूची में भाजपा छोड़कर आए पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर का भी नाम है। उन्हें  हुबली-धारवाड़ मध्य से चुनावी मैदान में उतारा गया है। 

विज्ञापन


चौथी सूची में सात के नाम
जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस की चौथी सूची में पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार को उनके पारंपरिक हुबली-धारवाड़ मध्य निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है। शेट्टार ने टिकट न मिलने पर भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Karnataka Election: टिकट बंटवारे के साथ कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बदले सियासी समीकरण, जानें अब आगे क्या?
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहम्मद यूसुफ सावनूर का बोम्मई से मुकाबला
पार्टी ने शिगगांव विधानसभा सीट से मोहम्मद यूसुफ सावनूर को मैदान में उतारा है। यहां उनका मुकाबला मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से होगा। इस सीट से भाजपा ने बोम्मई को उम्मीदवार बनाया है। बोम्मई निवर्तमान विधानसभा में शिगगांव निर्वाचन क्षेत्र से ही चुनकर आते हैं।


एचडी थम्मैया देंगे सीटी रवि को चुनौती
कांग्रेस ने चिकमंगलूर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने एचडी थम्मैया को मैदान में उतारा है। वर्तमान में इस सीट से भाजपा महासचिव सीटी रवि विधायक हैं। बाकी बची आठ सीटों पर कांग्रेस ने अभी तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। पार्टी ने अब तक राज्य के 224 विधानसभा क्षेत्रों में से 216 के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। विधानसभा चुनाव 10 मई को होंगे और नतीजे 13 मई को आएंगे।

भाजपा यूथ विंग के नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा
कालाबुरगी के भाजपा जिला युवा मोर्चा के महासचिव और पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविंद चौहान ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनकी मांग थी कि उन्हें चित्तपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी का टिकट दिाय जाए, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। भाजपा ने चित्तपुर निर्वाचन क्षेत्र से मणिकांत राठौड़ को मैदान में उतारा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक एम. खरगे चित्तपुर निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा विधायक हैं। भाजपा ने सोमवार को अपने 10 उम्मीदवारों की तीसरी सूची की घोषणा की थी। भाजपा ने अब तक राज्य विधानसभा की 224 सीटों में से अब तक 222 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed