{"_id":"646082ca721bd23b4209ef84","slug":"karnataka-keeping-rahul-gandhi-away-is-helpful-for-congress-bjp-leader-said-after-defeat-in-karnataka-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: 'राहुल गांधी को दूर रखना कांग्रेस के लिए मददगार', कर्नाटक में हार के बाद चुटकी लेते दिखे भाजपा नेता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: 'राहुल गांधी को दूर रखना कांग्रेस के लिए मददगार', कर्नाटक में हार के बाद चुटकी लेते दिखे भाजपा नेता
Sun, 14 May 2023 12:12 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Sun, 14 May 2023 12:12 PM IST
सार
मालवीय ने जहां राहुल गांधी पर निशाना साधा, वहीं कांग्रेस ने राज्य में जीत का श्रेय राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को दिया। कर्नाटक चुनावी परिणाम के बाद मालवीय ने कहा कि भाजपा भले ही कर्नाटक में नीचे हो सकती है लेकिन बाहर नहीं हुई है।
विज्ञापन
Rahul Gandhi
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमित मालवीय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। चुनावी परिणाम के बाद एक टेलिविजन चैनल पर अपने लाइव बयानों के लिए ट्विटर पर वह ट्रेंड करने लगे।
उन्होंने राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल को दूर रखने से ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस हिमाचल से लेकर कर्नाटक तक काम करने लगी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- "विडंबना बहुत साल पहले ही मर गई थी जब रॉबर्ट वाड्रा ने मीडिया चैनलों को एक्सक्लूसिव देना शुरू कर दिया था और राहुल गांधी ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के साथ पूंजीवादियों की हार की घोषणा की थी।"
जहां मालवीय ने राहुल गांधी पर निशाना साधा, वहीं कांग्रेस ने राज्य में जीत का श्रेय राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को दिया। राहुल का समर्थन करते हुए सिद्धारमैया ने कहा- "मुझे उम्मीद है कि राहुल गांधी देश के पीएम बन सकते हैं।"
कर्नाटक चुनावी परिणाम के बाद मालवीय ने कहा कि भाजपा भले ही कर्नाटक में नीचे हो सकती है लेकिन बाहर नहीं हुई है। उन्होंने कहा भाजपा और कांग्रेस के वोट शेयर पर नजर डाले तो भाजपा का वोट शेयर 2018 में 36.2% से घटकर 35.8% हुआ , जो महज 0.4% की गिरावट थी। वहीं कांग्रेस के वोट शेयर में 38.1% से 42.9% तक 4.8% की बढ़त हुई। जेडीएस को 4.9 फीसदी का नुकसान हुआ था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सबसे बड़ा लाभ पुराने मैसूर क्षेत्र से मिला था।

Irony died a million times when Robert Vadra started giving exclusives to media channels just when Rahul Gandhi declared that Congress’s Karnataka win was a defeat of ‘crony capitalists’…
विज्ञापन विज्ञापन
But ‘शक्ति ने ताक़त को हरा दिया’ took the cake. 🤦♂️
Is keeping Rahul Gandhi away the new… pic.twitter.com/bCJrHZGT9e— Amit Malviya (@amitmalviya) May 14, 2023