{"_id":"5975698d4f1c1b14668b4651","slug":"karnataka-jail-officials-agree-that-special-treatment-has-given-to-aiadmk-leader-sasikala","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल अधिकारियों ने माना शशिकला को मिला था स्पेशल ट्रीटमेंट, जांच शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जेल अधिकारियों ने माना शशिकला को मिला था स्पेशल ट्रीटमेंट, जांच शुरू
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Mon, 24 Jul 2017 08:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के जेल प्रशासन ने माना है कि एआईएडीएमके की महासचिव वीके शशिकला को यहां स्पेशल ट्रीटमेंट दिया गया था। प्रशासन के कबूलनामे के बाद मामले की गंभीर जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जेल में किसी नेता को स्पेशल फैसेलिटीस और भ्रष्टाचार का खुलासा उस वक्त हुआ, जब डीआईजी डी रूपा ने अपनी रिपोर्ट सौंपी थी।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक उनकी रिपोर्ट में ये पता चला था कि जेल में शशिकला की ओर से करीब दो करोड़ रुपये दिए गए जिसमें स्पेशल किचन, पांच कमरे, कोट, बेड और टेलिविजन जैसी सुविधाएं पाईं।
विज्ञापन
कर्नाटक विधानसभा की पब्लिक अकाउंट्स कमेटी की बैठक के दौरान जेल के उच्च अधिकारियों ने स्पेशल ट्रीटमेंट की बात कबूली है। इस कमेटी के अध्यक्ष बीजेपी विधायक और पूर्व गृहमंत्री आर अशोक
विज्ञापन
हैं, जिन्होंने प्रशासन को अपनी 15 दिन के अंदर जांच रिपोर्ट देने को कहा है।
बता दें कि जेल में वीवीआईपी ट्रीटमेंट देने का आरोप लगाने वाली डीआईजी डी रूपा का ट्रांसफर कर दिया गया है। डी रूपा का ट्रांसफर ट्रैफिक डिपार्टमेंट में किया गया है। डीआईजी डी रूपा के ट्रांसफर पर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि यह प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है। वहीं मीडिया के सवालों से बचते हुए उन्होंने कहा कि मीडिया को सबकुछ बताना जरूरी नहीं है।