फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Home Minister says Congress truing to rape him over Mysuru case and congress attacks back here is all you need to know in Hindi

मैसूर दुष्कर्म: कर्नाटक के गृह मंत्री ने कहा, कांग्रेस मेरा 'रेप' करने की कोशिश कर रही है... जानिए पूरा मामला

Thu, 26 Aug 2021 09:53 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 26 Aug 2021 09:53 PM IST
सार

कर्नाटक के मैसूर में सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी पार्टी कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Karnataka Home Minister says Congress truing to rape him over Mysuru case and congress attacks back here is all you need to know in Hindi
Araga Jnanendra - फोटो : facebook.com/araga.jnanendra.bjp

विस्तार

कर्नाटक के गृह मंत्री अरगा जननेंद्र अपने बयानों को लेकर मुसीबत में घिरते नजर आ रहे हैं। मंगलवार की रात को राज्य के मैसूर में एक छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और उसके पुरुष मित्र के साथ हुई मारपीट के बाद वह दो विवादित बयान दे चुके हैं। जननेंद्र पहले यह कह कर घिरे कि पीड़िता और उसके पुरुष मित्र को सूनसान स्थान में नहीं जाना चाहिए था। 

विज्ञापन


वहीं, इसके बाद उन्होंने बयान दिया कि इस मामले में विपक्षी दल कांग्रेस मुझे निशाना बनाकर मेरा 'रेप' करने की कोशिश कर रही है। साथ ही जननेंद्र ने यह आरोप भी लगाया कि कांग्रेस पार्टी इस अमानवीय घटना से राजनीतिक लाभ साधने की कोशिश कर रही है। अब गृह मंत्री अरगा जननेंद्र के इस बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और पलटवार किया है।
विज्ञापन


जननेंद्र के इस आरोप पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि सत्ताधारी भाजपा राज्य के लोगों की सुरक्षा करने में सक्षम नहीं है। राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने पुलिस से अनुरोध किया कि आप मेरी पार्टी के उन लोगों को गिरफ्तार कर लीजिए जो गृह मंत्री का 'रेप' करने में शामिल हैं। चाहे वह कांग्रेस विधायी दल के नेता सिधारमैया हों या कोई और हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवकुमार ने कहा, 'उन्होंने (गृह मंत्री) दावा किया है कि कांग्रेस ने उनका रेप किया है, वह इस शब्द का इस्तेमाल बहुत हल्के मायनों में कर रहे हैं... ऐसा लगता है कि उन्हें यह शब्द बहुत पसंद है। मैं उनके इस बयान पर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया चाहता हूं। जब गृह मंत्री कह रहे हैं कि कांग्रेस उनका रेप कर रही है तो फिर राज्य का प्रशासन क्या कर रहा है।'

पीड़ितों को सूनसान जगह पर नहीं जाना चाहिए था... गृह मंत्री के इस बयान पर डीके शिवकुमार ने कहा कि यह आपकी जिम्मेदारी है कि राज्य की सुरक्षा करें। क्या आपको ऐसी टिप्पणी करते हुए शर्म नहीं आती है? इस बयान के साथ उन्होंने केवल यह साफ किया है कि भाजपा के शासन में शाम को साढ़े सात बजे के बाद बाहर निकलना बहुत ज्यादा खतरनाक है।


उन्होंने कहा कि घटना को 48 घंटे से अधिक समय हो चुका है लेकिन एक भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस विभाग के लिए यह बेहद शर्मनाक है। हम राज्य की छवि को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी मामले की जांच के लिए पूर्व सांसद वीएस उगरप्पा की अध्यक्षता में एक टीम का गठन कर रही है। हम पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed