फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka High Court took cognizance on Bengaluru Metro Pillar Tragedy

Bengaluru Metro Pillar Tragedy: कर्नाटक हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, IIT हैदराबाद के अधिकारियों ने शुरू की जांच

Fri, 13 Jan 2023 02:19 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 13 Jan 2023 02:19 PM IST
सार

निर्माणाधीन मेट्रो का पिलर गिरने से एक महिला और उसके दो साल के बेटे की मौत हो गई थी। इसके आलवा उसका पति और बेटी घायल हो गए थे। 

विज्ञापन
Karnataka High Court took cognizance on Bengaluru Metro Pillar Tragedy
बेंगलुरु में निर्माणाधीन मेट्रो पिलर गिरा - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के बेंगलुरू मेट्रो पिलर हादसे में अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। अब इस मामले को कर्नाटक हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है। बता दें, मंगलवार को निर्माणाधीन मेट्रो का पिलर गिरने से एक महिला और उसके दो साल के बेटे की मौत हो गई थी। इसके आलवा उसका पति और बेटी घायल हो गए थे। 
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद दुर्घटना के बाद बेंगलुरु मेट्रो के तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया था। वहीं गृहमंत्री आरागा ज्ञानेंद्र ने बताया था कि इस मामले में कंस्ट्रक्शन कंपनी व उसके निदेशक समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


IIT हैदराबाद के अधिकारियों ने शुरू की जांच 
हादसे के बाद मुख्यमंत्री बरवराज बोम्मई ने दुर्घटना की गहन जांच का आदेश जारी किया था। शुक्रवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद के अधिकारियों  ने भी पिलर गिरने के कारण के सबूतों की पुष्टि करने के लिए निर्माण के लिए उपयोग किए जाने वाले कच्चे माल का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट्रो भी करेगा आंतरिक जांच
उधर, बेंगलुरू मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अंजुम परवेज ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। उन्होंने कहा था कि मेट्रो पूरे मामले की आंतरिक जांच करेगा। अगर, किसी भी स्तर पर मानवीय चूक हुई है तो अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। बता दें, हादसे के बाद बीएमआरसीएल ने मृतकों के लिए  10-10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की थी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने भी 10-10 लाख रुपये की घोषणा की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed