{"_id":"5f30094d8ebc3e3cef53f2c4","slug":"karnataka-health-minister-b-sriramulu-tested-positive-for-covid19-and-has-been-hospitalised-in-bengaluru","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलू कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में हुए भर्ती ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलू कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में हुए भर्ती
Sun, 09 Aug 2020 08:04 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 09 Aug 2020 08:04 PM IST
विज्ञापन
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलु
- फोटो : social media
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलू ने रविवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और एक अस्पताल में उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन
श्रीरामुलू ने रविवार को ट्वीट किया, 'बुखार आने के बाद मैंने जांच कराई तो कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।' उन्हें उपचार के लिए शहर में सरकारी बोरिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंत्री ने कहा कि वह ठीक होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं ताकि जल्द से जल्द फिर से जनता की सेवा शुरू कर सकें।
विज्ञापन
कर्नाटक में श्रीरामुलू समेत पांच मंत्री अब तक संक्रमित हुए हैं। उनसे पहले मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, वन मंत्री आनंद सिंह, पर्यटन मंत्री सी टी रवि और बी सी पाटिल में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उनके अलावा विपक्ष के नेता सिद्धरमैया भी संक्रमित हो गए। येदियुरप्पा और सिद्धरमैया का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जाती है।
विज्ञापन