फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka HD Kumaraswamy meets Telangana CM KCR Minister KTR discusses national politics Updates

Political Meetings: एचडी कुमारस्वामी ने की CM केसीआर-मंत्री केटीआर से मुलाकात, राष्ट्रीय राजनीति पर हुई चर्चा

Sun, 11 Sep 2022 04:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 11 Sep 2022 04:37 PM IST
सार

पिछले हफ्ते की शुरुआत में कुमारस्वामी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर पलटवार किया था। इस दौरान उन्होंने बेंगलुरु झील और राजकालुवे के अतिक्रमण पर एक श्वेत पत्र जारी करने की मांग की थी।

विज्ञापन
Karnataka HD Kumaraswamy meets Telangana CM KCR Minister KTR discusses national politics Updates
एचडी कुमारस्वामी - फोटो : एएनआई

विस्तार

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने रविवार को हैदराबाद में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) और नगर प्रशासन और शहरी विकास मंत्री केटी रामाराव के साथ बैठक की। कुमारस्वमी और केटीआर ने हैदराबाद में एक साथ नाश्ता किया और तेलंगाना-कर्नाटक सहित राष्ट्रीय राजनीति पर चर्चा की। 

विज्ञापन


पिछले हफ्ते की शुरुआत में कुमारस्वामी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर पलटवार किया था। इस दौरान उन्होंने बेंगलुरु झील और राजकालुवे के अतिक्रमण पर एक श्वेत पत्र जारी करने की मांग की थी।
विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि सीएम कांग्रेस के बारे में जो कुछ भी कहना चाहते हैं उन्हें बोलने दें। मेरे बारे में बात करते हुए उन्हें जिम्मेदारी से बोलना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें ध्यान से बोलना बेहतर है। मैंने पेरिफेरल रिंग रोड के लिए 6,000 करोड़ रुपये का अनुमान लगाया था। आज 22,000 करोड़ रुपये है। यही कांग्रेस और बीजेपी की उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धरमैया ने बोम्मई को चुनौती दी
इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उनकी पसंद की तारीख और स्थान पर खुली चर्चा करने की चुनौती दी। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने ट्विटर पर मौजूदा प्रशासन को लुटेरों और घोटालेबाजों से भरी 40 प्रतिशत सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता दावा कर रहे हैं कि वे पिछली सरकार के भ्रष्टाचार को बेनकाब करेंगे, तो मैं उन्हें ऐसा करने की चुनौती देता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed