फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka government will pay hotel bill of Rs 80 lakh for PM Modi stay in Mysuru

Karnataka: पीएम मोदी के मैसूर प्रवास का 80 लाख का होटल बिल भरेगी कर्नाटक सरकार; जानें क्या है पूरा मामला

Mon, 27 May 2024 09:13 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूर Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 27 May 2024 09:13 PM IST
सार

कर्नाटक के वन मंत्री ईश्वर खंड्रे ने कहा कि यह राज्य सरकार की परंपरा है कि जब प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति जैसे गणमान्य व्यक्ति आते हैं तो उनकी मेजबानी की जाती है।

विज्ञापन
Karnataka government will pay hotel bill of Rs 80 lakh for PM Modi stay in Mysuru
PM Modi - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के वन मंत्री ईश्वर खंड्रे ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 80 लाख रुपये तक का आतिथ्य बिल का भुगतान करेगी। वे पिछले साल अप्रैल में प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मैसूर आए थे। जिस होटल में प्रधानमंत्री रुके थे, उसने अपना बकाया वसूलने के लिए कानूनी सहारा लेने की धमकी दी है। इसके पहले खंड्रे ने शनिवार को कहा था कि वह इस मुद्दे को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन

पढ़ें पूरा मामला
खंड्रे ने कहा कि यह राज्य सरकार की परंपरा है कि जब प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति जैसे गणमान्य व्यक्ति आते हैं तो उनकी मेजबानी की जाती है। लेकिन पिछले साल अप्रैल में कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के कारण आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से राज्य सरकार प्रोजेक्ट टाइगर कार्यक्रम की योजना में शामिल नहीं थी। प्रधानमंत्री ने प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने की पूर्व संध्या पर मायरुसु-बांदीपुर का दौरा किया था। चुनाव की घोषणा हो गई थी, तो यह पूरी तरह से केंद्र सरकार का कार्यक्रम था। शुरुआत में उन्होंने लगभग तीन करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई थी लेकिन खर्च लगभग 6.33 करोड़ रुपये हुआ। शेष 3.30 करोड़ राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण से आना है। उन्होंने कहा, राज्य सरकार के वन विभाग ने प्राधिकरण को पत्र लिखा था। उन्होंने बताया कि होटल बिल राज्य सरकार को भरना होगा। हमने बिल की प्रतिपूर्ति करने का फैसला किया है। इसलिए कोई मुद्दा नहीं है।

विज्ञापन

2018 की तुलना में 2022 हुई जनसंख्या
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोजेक्ट टाइगर के 50 वर्ष पूरे होने पर बाघों की संख्या जारी की। भारत की धरती पर अब 3,167 बाघ दहाड़ रहे हैं। साल 2022 में हुई गणना के अनुसार 2018 की तुलना में बाघों की आबादी में 200 का इजाफा हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed