फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Government will Appeal on Supreme Court for Cauvery river water

कावेरी नदी: पानी छोड़े जाने को लेकर SC जाएगी कर्नाटक सरकार, महाअधिवक्ता को दिए अपील दायर करने के निर्देश

Sat, 19 Aug 2023 11:59 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 19 Aug 2023 11:59 PM IST
सार

कर्नाटक के कानून और संसदीय कार्यमंत्री एच के पाटिल ने बताया कि महाधिवक्ता को आज कैबिनेट में आमंत्रित किया गया था। उन्हें निर्देश दिया गया कि मौजूदा स्थिति के आधार पर विस्तृत जानकारी के साथ वे सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर करें।

विज्ञापन
Karnataka Government will Appeal on Supreme Court for Cauvery river water
Cauvery River Water - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच कावेरी नदी का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कर्नाटक सरकार एक बार फिर कावेरी नदी का पानी छोड़े जाने के संबंध में सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी। कर्नाटक सरकार ने महाअधिवक्ता को निर्देश दिए हैं कि 21 अगस्त को वे सर्वोच्च न्यायालय में अपील दायर करें।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तमिलनाडु ने इस सप्ताह की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। तमिलनाडु का कहना है कि खड़ी फसलों के लिए कर्नाटक रोजाना 24,000 क्यूसेक कावेरी पानी दे। कर्नाटक ने मानसूनी बारिश की कमी का हवाला देते हुए कहा कि कावेरी बेसिन क्षेत्रों में पीने के पानी और खड़ी फसलों को पहले प्राथमिकता दिया जाएगा, जिसके बाद ही पानी छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक के कानून और संसदीय कार्यमंत्री एच के पाटिल ने बताया कि महाधिवक्ता को आज कैबिनेट में आमंत्रित किया गया था। उन्हें निर्देश दिया गया कि मौजूदा स्थिति के आधार पर विस्तृत जानकारी के साथ वे सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर करें। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अधिक जानकारी देने के लिए मना कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं फिलहाल इसपर अधिक चर्चा नहीं कर सकता। नहीं को अदालत कह सकती है कि आपने मीडिया को पहले ही सबकुछ बता दिया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed