{"_id":"5f405626e7877e5b2f4b8ee8","slug":"karnataka-government-orders-for-inquiry-in-the-case-of-government-doctors-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक सरकार ने सरकारी डॉक्टर की आत्महत्या के मामले में दिए जांच के आदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक सरकार ने सरकारी डॉक्टर की आत्महत्या के मामले में दिए जांच के आदेश
Sat, 22 Aug 2020 04:47 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरु
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरु
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 22 Aug 2020 04:47 AM IST
विज्ञापन
Suicide
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में एक सरकारी डॉक्टर की खुदकुशी का मामला गरमाता जा रहा है। राज्य सरकार ने नंजनगुड तालुक के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसआर नागेंद्र की मौत के मामले में जांच के आदेश दिए हैं। सरकार ने स्वास्थ्य अधिकारी के परिवार के लिए 50 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है। आरोप हैं कि डॉ. नागेंद्र ने काम के दबाव और वरिष्ठ अधिकारियों से परेशान होकर खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन
सीएम बीएस येदियुरप्पा ने मौत पर दुख प्रकट करते हुए कहा, सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और जांच के आदेश दिए है। जांच अधिकारियों को सात दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपनी है।
विज्ञापन