फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka, government increased DA, State employees get increased salary from 1 jan, 2022

खुशखबर: कर्नाटक में राज्य कर्मचारियों को मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन, सरकार ने डीए बढ़ाया

Tue, 05 Apr 2022 01:40 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 05 Apr 2022 01:40 PM IST
सार

कर्नाटक सरकार ने अब डीए 24.50 फीसद से बढ़ाकर 27.25% कर दिया है। राज्य सरकार के मुताबिक, यह महंगाई भत्ता एक जनवरी, 2022 से देय होगा। 

विज्ञापन
Karnataka, government increased DA, State employees get increased salary from 1 jan, 2022
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

कर्नाटक सरकार की ओर से राज्य कर्मचारियों को सौगात दी गई है। कर्मचारियों के डीएम में राज्य सरकार ने वृद्धि की है। अब राज्य कर्मचारियों के मूल वेतन में 27.25 फीसद डीए लगेगा, जो पहले 24.50% था। राज्य सरकार का कहना है कि यह डीए 1 जनवरी, 2022 से मान्य होगा। यानी कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन एक जनवरी से मिलेगा। 

विज्ञापन


इससे पहले राज्य सरकार ने सितंबर में भी डीए में वृद्धि की थी। तब डीए बढ़ाकर 24.50 प्रतिशत किया था, जो पहले 21.5 प्रतिशत था। सरकारी आदेश के मुताबिक, 2018 के संसोधित वेतनमान में करिर्मचायों को देय महंगाई भत्ते की दरों को एक जनवरी, 2022 से मौजूदा 24.50 प्रतिशत से बढ़ाकर 27.25 प्रतिशत किया जा रहा है। 
विज्ञापन


यह आदेश पूर्णकालिक सरकारी कर्मचारियों, जिला पंचायत के कर्मचारियों, शिक्षकों पर लागू होगा। इससे पहले राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते को जनवरी 2020 से जून 2021 की अवधि के लिए मौजूदा 11.25 प्रतिशत से संशोधित कर 21.5 प्रतिशत कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed