फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka former MLA who is doctor saves life of American co-passenger mid air

Karnataka: उड़ान में बेहोश हुई अमेरिकी महिला यात्री, पूर्व विधायक और पेशे से डॉक्टर रहीं निंबालकर ने बचाई जान

Sun, 14 Dec 2025 03:43 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 14 Dec 2025 03:43 PM IST
सार

गोवा से दिल्ली की उड़ान में यात्रा कर रही एक अमेरिकी महिला को अचानक आपात चिकित्सा स्थिति का सामना करना पड़ा। इस दौरान महिला उड़ान में सवार कर्नाटक की पूर्व विधायक और पेशे से डॉक्टर अंजली निंबालकर बीमार महिला यात्री का सीपीआर किया और उसकी जान बचाई। निंबालकर के इस कदम की जमकर सराहना हो रही है। 

विज्ञापन
Karnataka former MLA who is doctor saves life of American co-passenger mid air
उड़ान में साथी अमेरिकी यात्री का उपचार करतीं डॉक्टर अंजली निंबालकर - फोटो : एक्स/कर्नाटक कांग्रेस

विस्तार

कर्नाटक की पूर्व विधायक अंजली निंबालकर ने गोवा-नई दिल्ली उड़ान में आपात चिकित्सा स्थिति का सामना कर रही एक अमेरिकी महिला यात्री की जान बचाई। निंबालकर पेशे से डॉक्टर हैं। यह घटना रविवार को तब हुई जब निंबालकर दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की ओर से कथित वोट चोरी के खिलाफ आयोजित रैली में शामिल होने जा रही थीं। 
विज्ञापन

 
मामले में निंबालकर ने अमेरिकी महिला सह-यात्री का कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) किया। इसके बाद वह होश में आई। दरअसल, महिला को बेचैनी और कंपकंपी की शिकायत थी, जिससे वह बेहोश हो गई थी और उसकी नब्ज बंद हो गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निंबालकर उड़ान के पूरे समय मरीज के साथ रहीं और लगातार उसकी मेडिकल जरूरतों पर ध्यान देती रहीं और उसे दिलासा देती रहीं। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में हवाई अड्डे पर उतरने के तुरंत बाद बीमार विदेशी यात्री को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। सभी यात्रियों और विमान के चालक दल के सदस्यों ने निंबालकर की सराहना की।   
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हेडगेवार पर महायुति में रार? 'स्मृति मंदिर' स्मारक नहीं पहुंचे अजित पवार; बोले- हमारा फोकस...
विज्ञापन
विज्ञापन


निंबालकर की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, गोवा-नई दिल्ली उड़ान के दौरान खानपुर की पूर्व विधायक डॉ. अंजली निंबालकर की ओर से दिखाई गई अद्भुत सूझबूझ और करुणा के बारे में सुनकर मैं बहुत भावुक और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। जब एक अमेरिकी महिला को उड़ान में आपात चिकित्सा की जरूरत हुई, तो डॉ. अंजली तुरंत आगे आईं और समय पर प्राथमिक चिकित्सा देकर एक कीमती जान बचाई। 

उन्होंने कहा कि जो बात इसे और भी प्रेरणादायक बनाती है, वह यह है कि अपने मेडिकल पेशे से दूर होने और राजनीति में सक्रिय होने के बावजूद उनके अंदर के डॉक्टर ने बिना सोचे-समझे प्रतिक्रिया दी और कहा कि यह निस्वार्थ कार्य न केवल पेशेवर विशेषज्ञता को दर्शाता है, बल्कि इंसानों के प्रति मानवता, सेवा और जिम्मेदारी की गहरी भावना को भी दर्शाता है। 


ये भी पढ़ें: वोट चोरी पर कांग्रेस की विशाल रैली, मनोज झा बोले- निष्पक्ष चुनाव असली मुद्दा; भाजपा ने किया पलटवार

उन्होंने आगे कहा, सत्ता में हों या न हों, डॉ. अंजली निंबालकर जैसे नेता सच्ची जनसेवा के चमकते हुए उदाहरण हैं, बिना कुछ उम्मीद किए हमेशा मदद के लिए तैयार रहते हैं। ऐसे व्यक्ति समाज के लिए एक शक्तिशाली मानक स्थापित करते हैं और हमें नेतृत्व का सही अर्थ याद दिलाते हैं।

मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए निंबालकर ने कहा कि उन्होंने एक डॉक्टर के तौर पर अपना फर्ज निभाया है। उन्होंने एक्स पर कहा, जब भी जरूरत हो, एक डॉक्टर के तौर पर इस तरह से सेवा करना मेरा काम और फर्ज भी है। आपकी सराहना से बहुत अच्छा लगा, जो खुद सामाजिक प्रतिबद्धता की एक मिसाल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed