फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka former assembly speaker and former odisha minister passed away

Sorrow: कर्नाटक विधानसभा के पूर्व स्पीकर का निधन; नहीं रहे ओडिशा के पूर्व मंत्री महवस्वर मोहंती

Tue, 07 Nov 2023 10:19 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 07 Nov 2023 10:19 AM IST
सार

ओडिशा के पूर्व मंत्री महवस्वर मोहंती की भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। 31 अक्तूबर को ब्रेन स्ट्रोक होने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था।

विज्ञापन
Karnataka former assembly speaker and former odisha minister passed away
Daradahalli Byregowda Chandregowda, Mahwswar Mohanty - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्नाटक विधानसभा के पूर्व स्पीकर दरादाहल्ली बायरगौड़ा चंद्रेगौड़ा का आज सुबह चिकमगलूर जिले के मुदिगेरे तालुक के दारादाहल्ली में  उनके आवास पर निधन हो गया। कर्नाटक के डीआईपीआर ने इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन


चंद्रेगौड़ा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनके निधन पर ट्वीट भी किया। पीएम मोदी ने लिखा, डीबी चंद्रेगौड़ा जी के निधन से दुख हुआ। एक दिग्गज, सांसद, विधायक और कर्नाटक के मंत्री के तौर पर उनके अनुभव ने अविश्वसनीय छाप छोड़ी है। हमारी संविधान के बार में उनकी गहरी समझ और सामुदायिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता उल्लेखनीय थी। 
विज्ञापन


नहीं रहे ओडिशा के पूर्व मंत्री महवस्वर मोहंती
वहीं ओडिशा के पूर्व मंत्री महवस्वर मोहंती की भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। 31 अक्तूबर को ब्रेन स्ट्रोक होने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। मोहंती पुरी से पांच बार विधायक रह चुके हैं। करीबन तीन दशक से वह पुरी की राजनीति संभाल रहे थे। साल 1995 में वह पहली बार जनता दल के टिकट पर विधायक बने थे। साल 2004 में मोहंती को ओडिशा विधानसभा का स्पीकर चुना गया था। ओडिशा विधानसभा के स्पीकर के तौर पर उन्होंने लगभग चार वर्षों तक काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद साल 2012 में वह पहली बार मंत्री बने और 2019 में भाजपा प्रत्याशी से हारने के बाद तक नवीन पटनायक के कैबिनेट में उन्होंने मंत्री के तौर पर कार्य किया। मोहंती ने पंचायती राज, कानून, राजस्व और आपदा प्रबंधन, योजना और अभिसरण, पर्यटन और संस्कृति जैसे कई महत्वपूर्ण विभागों के साथ भी काम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed