फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka FIR Filed Against BJP MLC N Ravi Kumar for Controversial Remark on Kalaburagi Deputy Commissioner

Karnataka: भाजपा एमएलसी एन रवि कुमार के खिलाफ प्राथमिकी, कलबुर्गी की उपायुक्त पर की थी विवादित टिप्पणी

Tue, 27 May 2025 08:39 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 27 May 2025 08:39 AM IST
सार

कलबुर्गी की डिप्टी कमिश्नर फौजिया तरन्नुम के खिलाफ कथित विवादित टिप्पणी करने के मामले में भाजपा एमएलसी एन रविकुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आईएएस अधिकारी संघ ने रवि कुमार से उनकी गैर-जिम्मेदाराना और अस्वीकार्य टिप्पणियों के लिए बिना शर्त माफी की मांग की।

विज्ञापन
Karnataka FIR Filed Against BJP MLC N Ravi Kumar for Controversial Remark on Kalaburagi Deputy Commissioner
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

कर्नाटक के कालाबुरागी से बड़ी खबर आ रही है। मुख्य सचेतक और भाजपा एमएलसी एन रवि कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एफआईआर 24 मई को विरोध प्रदर्शन के दौरान कलबुर्गी की उपायुक्त फौजिया तरन्नुम के खिलाफ रवि की कथित टिप्पणी के लिए दर्ज की गई है। प्राथिमिकी कलबुर्गी के स्टेशन बाजार पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है।

विज्ञापन


क्या है मामला?
भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी एन रवि कुमार ने जिला कलेक्टर फौजिया तरन्नुम पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि वह पाकिस्तान से आई हुईं लगती हैं। भाजपा नेता की टिप्पणी पर जमकर बवाल हुआ। मामले ने अब और तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस नेता और राज्य मंत्री शरण प्रकाश पाटिल ने समाज में नफरत फैलाने की साजिश करार दिया।
विज्ञापन


24 मई का वाकया
दरअसल, 24 मई को भारतीय जनता पार्टी के 'कलबुर्गी चलो' कैंपेन के तहत एक रैली आयोजित की गई थी। रैली को संबोधित करते हुए रविकुमार ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन कांग्रेस सरकार के दबाव में काम कर रहा है। उन्होंने जिला कलेक्टर पर सवाल उठाए। उनके काम करने के तरीके पर सवाल उठाए। रैली कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे को सिद्धारमैया कैबिनेट से हटाने की मांग को लेकर निकाली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता कहा क्या था?
भाजपा नेता ने कहा था, 'कलबुर्गी जिला कलेक्टर दफ्तर ने भी अपनी आजादी खो दी है। जिला कलेक्टर मैडम भी कांग्रेस की ही सुन रही हैं। मुझे नहीं पता कि जिला कलेक्टर पाकिस्तान से आईं हैं या यहां की आईएएस अधिकारी हैं।' 


आईएएस अधिकारी संघ की माफी की मांग
आईएएस अधिकारी संघ ने मामले में नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, 'फौजिया तरन्नुम, आईएएस एक बेदाग निष्ठा वाली अधिकारी हैं, जिनका एक अनुकरणीय ट्रैक रिकॉर्ड है। वे सार्वजनिक सेवा और राज्य के प्रति गहरी समर्पण की भावना रखती हैं। उनके खिलाफ रवि कुमार की टिप्पणियां निराधार, अनुचित और पूरी तरह से तर्कहीन हैं। इस तरह के भड़काऊ और झूठे बयान न केवल प्रतिबद्ध सिविल सेवकों की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं, बल्कि गंभीर मानसिक आघात भी पहुंचाते हैं। यह कर्तव्य के दौरान उत्पीड़न के समान हैं। एसोसिएशन ने कहा कि वह तरन्नुम के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़ी है। कर्नाटक के लोगों की ईमानदारी, विशिष्टता और सामान्य रूप से समर्पित सेवा के साथ सेवा करने वाली एक अधिकारी की प्रतिष्ठा को सार्वजनिक रूप से कम करने के इस प्रयास पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed