फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka extends Lockdown in Kodagu district for two more weeks guidelines

कर्नाटक: कोडागु जिले में दो सप्ताह के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन, जानिए दिशानिर्देश

Mon, 05 Jul 2021 04:44 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 05 Jul 2021 04:44 PM IST
सार

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए कर्नाटक के कोडागु जिले में दो सप्ताह के लिए लॉकडाउन और बढ़ा दिया गया है। अब जिले में 19 जुलाई तक लॉकडाउन के प्रतिबंध लागू रहेंगे। 

विज्ञापन
Karnataka extends Lockdown in Kodagu district for two more weeks guidelines
लॉकडाउन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कर्नाटक सरकार ने कोडागु में लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला ऐसे समय में लिया है जब बंगलूरू समेत राज्य के बाकी हिस्सों में अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए विभिन्न प्रतिबंधों में राहत दी जा रही है। इसके साथ ही अनलॉक की प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है। 

विज्ञापन


कोडागु जिले के एक अधिकारी ने बताया कि यहां कोरोना सकारात्मकता दर (पॉजिटिविटी रेट) 7.21 फीसदी पर बना हुआ है। ऐसे में राज्य सरकार ने कोरोना के मामलों को पांच फीसदी से कम करने के लिए दो सप्ताह तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


अधिकारी ने आगे कहा कि शुक्रवार रात नौ बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक वीकेंड कर्फ्यू के साथ सप्ताह के बाकी दिनों में भी रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू रहेगा। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार शनिवार को कोडागु में 182 नए मामले दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में कोरोना के कुल मामलों की संख्या अब 30,958 है। इनमें से 1596 सक्रिय मामले हैं, और 29,091 लोग ठीक हो चुके हैं। अधिकारी ने कहा कि केरल के लोगों को जिले में प्रवेश के लिए निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट या टीकाकरण प्रमाणपत्र दिखाना होगा।
 
जिले में प्रवेश करने वाले वाहनों और लोगों की जांच हो रही है। अधिकारी ने कहा कि दैनिक उपयोग की वस्तुओं की दुकानों, दूध की दुकानों, फल-सब्जी की दुकानों, मछली और मीट की दुकानों को सुबह छह बजे से दोपहर के दो बजे तक खुलने की अनुमति होगी। 

बंगलूरू में अनलॉक: नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखेंगी 54 विशेष टीमें

कर्नाटक सरकार ने कोविड-19 की वजह से लागू पाबंदियों में ‘अनलॉक-3.0’ के तहत सोमवार से ढील दिए जाने की घोषणा के बीच बंगलूरू के पुलिस आयुक्त कमल पंत ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखने के लिए मार्शल और पुलिस कर्मियों की 54 टीमों की तैनाती करने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर यह टीम कार्रवाई भी करेगी।

कांत ने कई ट्वीट कर लोगों से अपील की कि वे कोविड-19 नियमों का अनुपालन करें क्योंकि वायरस से संक्रमण का खतरा अब भी बना हुआ है। उन्होंने कहा, ‘नए दिशानिर्देश पांच जुलाई सुबह छह बजे से प्रभावी हो जाएंगे और 19 जुलाई सुबह छह बजे तक लागू रहेंगे।’

कांत ने बताया कि बृहद बंगलूरू महानगर पालिका (बीबीएमपी) के मार्शलों और पुलिस कर्मियों की 54 टीम कोविड-19 नियमों का अनुपालन कराने और नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों पर जुर्माना लगाने और प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तैनात की गई है।

गौरतलब है कि शनिवार को घोषित नये दिशानिर्देश के मुताबिक सोमवार से मेट्रो सेवा सहित सभी सार्वजनिक परिवहनों का संचालन उपलब्ध सीटों की शत प्रतिशत क्षमता के साथ होगा। मॉल और कार्यालयों को भी पूरी क्षमता से खोलने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed