फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka election voting nirmala sitharaman target congress bewkoofi on bajrand dal ban news in hindi

Karnataka: वोट डालने पहुंची वित्त मंत्री ने कांग्रेस को घेरा, इस चुनावी वादे को बताया- बेवकूफी का उदाहरण

Wed, 10 May 2023 11:27 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 10 May 2023 11:27 AM IST
सार

सीतारमण ने कहा कि 'हम हमेशा बजरंग बली का सम्मान करते हैं और हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं लेकिन कांग्रेस के लिए यह एक चुनावी मुद्दा है।'

विज्ञापन
karnataka election voting nirmala sitharaman target congress bewkoofi on bajrand dal ban news in hindi
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को अपना वोट डालने बेंगलुरु के एक मतदान केंद्र पहुंची। इस दौरान जब उनसे कांग्रेस के बजरंग दल  पर बैन के वादे को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि यह बेवकूफी का उदाहरण है। वित्त मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा। 
विज्ञापन


क्या बोलीं वित्त मंत्री
बेंगलुरु की जयानगर विधानसभा सीट से अपना वोट डालने के बाद मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 'हम हमेशा बजरंग बली का सम्मान करते हैं और हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं लेकिन कांग्रेस के लिए यह एक चुनावी मुद्दा है। कर्नाटक हनुमान जी का जन्मस्थान है और वह घोषणा पत्र में ऐसा लिख रहे हैं। यह बेवकूफी का उदाहरण है।'
विज्ञापन


कर्नाटक चुनाव में छाया बजरंग दल का मुद्दा
बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बजरंग दल और बजरंग बली बड़े चुनावी मुद्दे रहे। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कांग्रेस ने पीएफआई के साथ ही बजरंग दल पर बैन लगाने का वादा किया था। जिस पर भाजपा ने इसे बजरंग बली से जोड़ दिया था और इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरने की कोशिश की थी। कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस मजबूत स्थिति में दिख रही थी लेकिन ताबड़तोड़ प्रचार कर भाजपा ने कर्नाटक में मुकाबले को रोचक बना दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




तेजस्वी सूर्या ने किया ट्वीट
बेंगलुरु से सांसद और भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने भी बुधवार को ट्वीट कर लिखा कि कर्नाटक, जो कि बजरंग बली की धरती है, वह 13 मई को अपना जवाब देगी। कांग्रेस पार्टी अचानक से बजरंग बली के मंदिर जाना और पूजा अर्चना शुरू कर दी है और अब उन्हें गैस सिलेंडर में भी भगवान  दिख रहे हैं। सूर्या ने कहा कि उन्हें खुशी है कि कांग्रेस पार्टी और पार्टी नेता आखिरकार पूजा कर रहे हैं। बता दें कि बजरंग बली के मुद्दे से लोगों का ध्यान हटाने के लिए डीके शिवकुमार ने गैस सिलेंडर की पूजा की थी। 


कर्नाटक चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और कांग्रेस ने एक दूसरे पर तीखा हमला बोला। मामला चुनाव आयोग तक पहुंच गया। भाजपा ने सोनिया गांधी के बयान के खिलाफ शिकायत की तो कांग्रेस ने पीएम मोदी के खिलाफ शिकायत की। बजरंग दल पर प्रतिबंध के मुद्दे पर भी दोनों पार्टियां आमने-सामने आ गईं थी। ऐसे में अब 13 मई को आने वाले नतीजे पर सभी की निगाहें टिकी हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed